• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime Story: रिहेब सेंटर से लौटते ही बेटे ने माता-पिता, दादी और बहन की हत्या की, पढ़िए दिल्ली की पूरी क्राइम स्टोरी

Crime Story: देश में घृणित अपराध के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के पालम की इस घटना में छोटा बेटा आरोपी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 23 Nov 2022 08:00:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Nov 2022 11:58:31 AM (IST)
Crime Story: रिहेब सेंटर से लौटते ही बेटे ने माता-पिता, दादी और बहन की हत्या की, पढ़िए दिल्ली की पूरी क्राइम स्टोरी
Palam Murder Case

Palam Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नृशंस अपराध का एक और मामला सामने आया है। Shraddha Murder Case के बीच यहां के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, बेटे ने ही अपने माता-पिता, दादी और बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बेटा व्यसनी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के नाम केशव है जिसका उम्र 25 साल है। परिवार ने उसे रिहेब सेंटर भेजा था। वह हाल ही में वहां से घर लौटा था।मृतकों की पहचान दिनेश कुमार (42), पत्नी दर्शन सैनी (40), मां दीवानों देवी (75) और बेटी उर्वशी (22) के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से बेरोजगार है।

आरोपी ने ऐसा क्यों किया, इसका पता लगाया जा रहा है। मृतकों में शामिल एक महिला का खून से सना शरीर फर्श पर पड़ा था, जबकि पुलिस को दो लाशें बाथरूम से मिलीं। दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'पालम इलाके के एक घर में चार सदस्यों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच करेगी।'


यहां भी क्लिक करें: दहेज में भैंस नहीं देने पर ससुरालवालों ने दिया जहर, सड़क किनारे फेंक दिया विवाहिता का शव

22 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। तब आरोपी भी शवों के पास बैठे था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

naidunia_image

naidunia_image

आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराध का मकसद परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा होना प्रतीत होता है क्योंकि आरोपी के पास पक्की नौकरी नहीं थी।

ये क्या हो रहा है राजधानी को, ये क्या हो रहा लोगों को... #दिल्ली में 4 लोगों की हत्या से हड़कंप। बेटे ने अपने परिवार के 4 सदस्यों की हत्या की। माता-पिता, दादी,बहन को मौत के घाट उतारा। दिल्ली के साउथ वेस्ट के पालम इलाके की घटना... pic.twitter.com/fEzW57sHSe

— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) November 23, 2022