• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस साल भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, इसके पहले केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी 24 अक्‍टूबर को सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे। बताते चलें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी पिछले 8 साल से सैनिकों के बीच ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 17 Oct 2022 05:35:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Oct 2022 06:03:14 PM (IST)
इस साल भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, इसके पहले केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा

PM Modi Dewali Pregramme: पीएम नरेंद्र मोदी 24 अक्‍टूबर को सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे। बताते चलें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी पिछले 8 साल से सैनिकों के बीच ही दीपावली का त्योहार मनाते रहे हैं. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 21 अक्टूबर को केदारनाथ जाएंगे. जहां वो केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं का अवलोकन करेंगे. बाबा केदार का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री उसी दिन बद्रीनाथ जाएंगे.रात वहाँ रुकने के बाद अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीपावली से पहले 21 अक्टूबर को बदरीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन के लिए आने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारी हिमालयी मंदिरों में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा पर हालांकि चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि मोदी मंदिर में प्रार्थना करेंगे और वहां जारी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पहले केदारनाथ में पूजा करेंगे और वहां जारी कार्यों की समीक्षा करेंगे. उन्होंने बताया कि इसके बाद वह बदरीनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चलाई जा रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।