• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 9 नवंबर को लेंगे पद की शपथ

राष्ट्रपति ने जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को देश का अगला चीफ जस्टिस (Chief Justice) नियुक्त किया। 9 नवंबर से पद संभालने वाले जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 17 Oct 2022 07:33:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Oct 2022 08:20:14 PM (IST)
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50वें CJI, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 9 नवंबर को लेंगे पद की शपथ

New CJI Justice DY Chandrachud: देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रुप में राष्ट्रपति ने जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ के नाम पर मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति ने उन्हें देश का अगला चीफ जस्टिस (Chief Justice) नियुक्त किया है। ये जस्टिस यूयू ललित (UU Lalit) का स्थान लेंगे, जो 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से पद संभालेंगे और उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करके ये जानकारी दी और मुख्य न्यायाधीश को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।

naidunia_image

जानिए कौन डीवाई चंद्रचूड़?

  • 11 नवंबर 1959 को जन्‍मे न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा सिटिंग जज हैं।
  • 1998 में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया गया था।
  • जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मई 2016 में सुप्रीम कोर्ट के जज का पदभार संभाला था।
  • वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं।
  • इनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी देश के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वाईवी चंद्रचूड़ के नाम पर सबसे लंबे समय तक सीजेआई रहने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
  • जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) कई बड़े मामलों में जज रहे चुके हैं जिसमें सबरीमाला, समलैंगिकता, आधार और अयोध्या से जुड़े मामले शामिल हैं।