• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चुनाव से पहले 47 और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की

Rajasthan Election 2023 कांग्रेस पार्टी इससे पहले 100 और 88 ब्लॉक अध्यक्षों की दो सूचियां जारी की जा चुकी है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 11 Jan 2023 09:21:59 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Jan 2023 09:21:59 AM (IST)
Rajasthan Election 2023: संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चुनाव से पहले 47 और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की

Rajasthan Election 2023। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने भी संगठन की मजबूती के लिए कुछ नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए ब्लॉक प्रमुखों का चयन करते हुए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने 47 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले 100 और 88 ब्लॉक अध्यक्षों की दो सूचियां जारी की जा चुकी है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 47 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे।@Sukhjinder_INC pic.twitter.com/wtaE2Sv0Av

— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) January 10, 2023


राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ट्वीट

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर तीसरी लिस्ट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 47 नए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।

कांग्रेस संगठन में फेरबदल

राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। बीते 7 दिन में कांग्रेस पार्टी ने कुल 235 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जयपुर में जौहरी बाजार ब्लॉक में गजनफर अली और कोटपूतली में कन्हैयालाल सैनी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।