• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder Case: आफताब ने अनेक हथियारों से किए थे श्रद्धा के शव के टुकड़े, 5 चाकू बरामद

Shraddha Murder Case: आफताब ने 18 मई 2022 को उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। उसने श्रद्धा के शरीर के कटे हुए ह...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 24 Nov 2022 08:18:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Nov 2022 08:24:36 PM (IST)
Shraddha Murder Case: आफताब ने अनेक हथियारों से किए थे श्रद्धा के शव के टुकड़े, 5 चाकू बरामद

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए एक नहीं बल्कि कई हथियारों का प्रयोग किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। आफताब का गुरुवार को कई घंटों तक पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। इस बीच दिल्ली पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

दिल्ली के महरौली इलाके में मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच पर पूरे देश की निगाहें टिकी है। मुंबई के आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वालकर दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र स्थित छतरपुर इलाके में लिव इन में रहते थे। आफताब ने 18 मई 2022 को उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए।


फिर उसने श्रद्धा के शरीर के कटे हुए हिस्सों को दक्षिणी दिल्ली के महरौली के जंगलों में फेंकने से पहले फ्रिज में कई दिनों तक सुरक्षित रखा था। आरोपित से पूछताछ के बाद पता चला कि 18 मई को श्रद्धा की हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के तरीकों की खोज शुरू कर दी थी।

दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि उसने शव को निपटाने के लिए कई प्रचिलत टीवी शो भी देखे थे। आफताब ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने श्रद्धा के शरीर को काटने से पहले मानव शरीर रचना के बारे में पढ़ा था। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा और एक फ्रिज खरीदा जहां उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को कई दिनों तक संभाल कर रखा।