• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Walkar Murder: श्रद्धा की चिट्ठी पर बोले देवेंद्र फडणवीस, 'जांच कराएंगे तब आफताब पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई'

Shraddha Walkar Murder: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वो 2020 में श्रद्धा द्वारा लिखी गई चिट्ठी की जांच करवाएंगे और पता लगाएं...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 23 Nov 2022 12:52:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Nov 2022 02:10:14 PM (IST)
Shraddha Walkar Murder: श्रद्धा की चिट्ठी पर बोले देवेंद्र फडणवीस, 'जांच कराएंगे तब आफताब पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई'

Shraddha Walkar Murder: श्रद्धा मर्डर केस में आफताब पूनावाला के खिलाफ पुलिस जांच जारी है। वैसे तो आफताब ने कोर्ट में श्रद्धा का मर्डर करना कबूल लिया है, लेकिन पुलिस जांच जारी है और रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खबर यह है कि मर्डर से पहले की श्रद्धा की लिखी एक चिट्ठी सामने आई है। श्रद्धा ने महाराष्ट्र की पालघर पुलिस को लिखी इस चिट्ठी में अपने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला के हाथों हुई क्रूरता के बारे में बताया था। पालघर में तुलिंज पुलिस को लिखी चिट्ठी में श्रद्धा ने बताया था कि किस तरह आफताब उसकी हत्या कर सकता है और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर सकता है। श्रद्धा ने चिट्ठी में यह भी लिखा था कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे नुकसान पहुंच सकता है।

अब इस चिट्ठी पर अब महाराष्ट्र में सियासत भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वो 2020 में श्रद्धा द्वारा लिखी गई चिट्ठी की जांच करवाएंगे और पता लगाएंगे कि तब एक्शन क्यों नहीं लिया गया। बता दें, उस समय महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार थी और उद्धव ठाकरे सीएम थे।


श्रद्धा ने पुलिस को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया था कि आफताब उसे पीट रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। श्रद्धा ने अपने पत्र में आगे लिखा था, 'अगर मुझे कुछ होता है, तो आपको पता होना चाहिए कि यह किसने किया है।'

यह पत्र श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को लिखा था। श्रद्धा ने यह आरोप भी लगाया कि आफताब के माता-पिता को पता था कि वह उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। अब पुलिस पर आरोप है कि उसने पत्र को गंभीरता से नहीं लिया।

श्रद्धा ने पत्र में आगे लिखा था कि वह अब उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी और उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी प्रवीण दीक्षित ने कहा कि पुलिस को पत्र मिलने के बाद समय पर कार्रवाई करनी चाहिए थी।