• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Walker Murder Case: महरौली के जंगल से पुलिस को मिली मानव खोपड़ी, जबड़े का हिस्‍सा, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Shraddha Walker Murder Case: दूसरी ओर मेहरौली के जंगल में सर्च आपरेशन के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची। सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस टीम को ज...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 20 Nov 2022 09:12:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Nov 2022 09:29:38 PM (IST)
Shraddha Walker Murder Case: महरौली के जंगल से पुलिस को मिली मानव खोपड़ी, जबड़े का हिस्‍सा, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को रविवार को अहम सफलता मिली है। महरौली के जंगल से तलाशी के दौरान मानव खोपड़ी एवं जबड़े का हिस्‍सा बरामद किया गया है। इसके बाद अब उम्‍मीद जताई जा रही है कि जल्‍द ही इसके आधार पर केस सुलझाने में मदद मिल सकेगी। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतज़ार है क्‍योंकि उसी के आधार पर आगे की दिशा तय हो पाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जंगल से मिले शव के अवशेष 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर के हो सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि फॉरेंसिक लैब की टीम द्वारा जांच के बाद ही हो सकेगी। मानव शरीर के अन्य हिस्सों की हड्डियां भी बरामद हुई है। रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम आफताब को लेकर छतरपुर पहाड़ी इलाके स्थित उसके घर पर पहुंची, जहां पर उसने श्रद्धा की हत्या की थी। मेहरौली के जंगल में सर्च आपरेशन के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची। सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस टीम को जंगल से कुछ अवशेष और कटी हुई हड्डियां बरामद हुईं हैं। जांच पड़ताल से लेकर पुलिस टीम के रवाना होने तक घर के बाहर व आसपास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अर्धसैनिक बल व दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे।

तालाब में सिर के हिस्से की खोज जारी

मैदानगढ़ी इलाके में स्थित एक तालाब में दिल्ली पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर सर्च आपरेशन चलाया। सर्च आपरेशन के तहत तालाब से करीब 1000 लीटर पानी निकाला गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आफताब ने श्रद्धा का सिर इसी तालाब में फेंकने की बात कुबूल की है जिसके तहत तालाब से पानी निकाला जा रहा है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष लेने के लिए दक्षिणी जिले की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं आया।


कोर्ट के आदेश पर रोहिणी स्थित फारेंसिक साइंस लैब में आरोपित आफताब के नार्को टेस्ट के बाद 22 नवंबर को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। लेकिन अभी तक पुलिस की जांच के किसी नतीजे पर पहुंचने जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेशी के दौरान पुलिस जांच के लिए और समय मांग सकती है और रिमांड बढ़ाने की अपील कर सकती है। हालांकि थाना पुलिस को इस दौरान अधिकतम चार दिन की ही रिमांड मिल पाएगी।