• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Walker Murder Case: देर शाम हुआ आफताब का पॉलीग्राफ टेस्‍ट, बुधवार को नार्को टेस्‍ट संभव

Shraddha Walker Murder Case: नार्को टेस्ट के दौरान उससे 50 से अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसकी प्रश्नावाली फोरेंसिक लैब के पांच मनोविज्ञानियों की टीम तै...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 22 Nov 2022 10:20:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Nov 2022 10:38:12 PM (IST)
Shraddha Walker Murder Case: देर शाम हुआ आफताब का पॉलीग्राफ टेस्‍ट, बुधवार को नार्को टेस्‍ट संभव

Shraddha Walker Murder Case: रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फारेंसिक लैब) में श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपित आफताब का पालीग्राफी टेस्ट मंगलवार देर रात कर लिया गया। इससे पहले लंबा ट्रायल किया गया ताकि टेस्ट के दौरान कोई गड़बड़ी न हो। इस दौरान फोरेंसिक मनोविज्ञानी उसकी टेस्ट की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आज पालघर जिले की वसई अपराध शाखा में आरोपी आफताब के तीन दोस्तों के बयान दर्ज किए। दिल्ली पुलिस ने अब तक दर्ज किए 17 लोगों के बयान लिए हैं। एफएसएल के अनुसार आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट से लेकर पॉलीग्राफ टेस्ट तक प्री-मेड सेशन और साइंटिफिक सेशन चल रहे हैं।

बुधवार को हो सकता है नार्को टेस्‍ट

इसके बाद उसका बुधवार को रोहिणी के बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में नार्को टेस्ट हो सकता है। अधिकारियों के अनुसार, नार्को टेस्ट के दौरान उससे 50 से अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसकी प्रश्नावाली फोरेंसिक लैब के पांच मनोविज्ञानियों की टीम तैयार कर रही है। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पालीग्राफी टेस्ट के परिणाम के आधार पर भी तैयार किए जाएंगे। इसकी वजह यह है कि परिणाम से उसके सच व झूठ बोलने की सही स्थिति का आकलन होगा।


यह है अस्‍पताल की तैयारी

नार्को टेस्ट के लिए अंबेडकर के डाक्टर नवीन के नेतृत्व में दो लोगों की टीम गठित की गई है। इसमें एक एक एनीस्थीसिया विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इसके पूर्व पुलिस आरोपित आफताब को दोपहर बाद फोरेंसिक लैब लेकर पहुंची। उसके पहुंचने के बाद गहमागहमी का माहौल बना रहा। मौके पर सुरक्षा की ष्टि से स्थानीय पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया।

#WATCH | Shraddha murder case: Police along with accused Aftab leave from the FSL office in Delhi pic.twitter.com/pMXbCYPXBZ

— ANI (@ANI) November 22, 2022