• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: फिर बढ़ेगी ठंड, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक भारी बर्फबारी, देखें Videos

Weather Update: हिमाचल प्रदेश के आसपास के विभिन्न स्थानों पर बर्फ की भारी परत देखी गई। पेड़ और घर पूरी तरह से सफेद नजर आए।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 14 Jan 2023 08:15:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jan 2023 07:21:28 AM (IST)
Weather Update: फिर बढ़ेगी ठंड, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक भारी बर्फबारी, देखें Videos
Snowfall Update: हिमाचल प्रदेश के आसपास के विभिन्न स्थानों पर बर्फ की भारी परत देखी गई। पेड़ और घर पूरी तरह से सफेद नजर आए।

Weather Update: उत्तराखंड शनिवार सुबह बर्फ की भारी परत में लिपट गया। चमोली जिले सहित जोशीमठ की ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं और बद्रीनाथ मंदिर बर्फ से ढक गए। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बद्रीनाथ मंजिर के पांडुकेश्वर क्षेत्र में दो फीट तक बर्फ जमी है। हालांकि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे नहीं गया।

हिमाचल प्रदेश बर्फ की भारी परत

हिमाचल प्रदेश के आसपास के विभिन्न स्थानों पर बर्फ की भारी परत देखी गई। पेड़ और घर पूरी तरह से सफेद नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को राज्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और -4 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश के कुल्लू जिले के नारकंडा, मनाली और मलाणा में हिमपात हुआ है।


#WATCH | Himachal Pradesh: Several areas in Mandi are covered with a white layer of snow as it receives snowfall. pic.twitter.com/N95aOF9xfu

— ANI (@ANI) January 14, 2023

घाटी में हो रही बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में हिमपात हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान गिर गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

J&K | Several areas in Ramban district receive the first heavy snowfall of the season. pic.twitter.com/NSaw8uMinM

— ANI (@ANI) January 14, 2023

CRPF के जवानों ने खेला वॉलीबॉल

शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने बर्फ की ताजा सफेद परत पर वॉलीबॉल के खेल का आनंद लिया।

#WATCH | CRPF troops posted in the Shopian district enjoying a game of Volleyball on the freshly spread white layer of snow

(Video source: CRPF) pic.twitter.com/L2jIYVBxH6

— ANI (@ANI) January 14, 2023