यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Target Killings: कश्मीर के शोपियां में फिर टारगेट किलिंग, कानपुर के राम और मनीष की हत्या
Target Killings: जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकियों का सफाया किया तो आतंकियों ने टारगेट किलिंग का रास्ता अपनाया। दो दिन पहले ही शोपियां में कश्मीरी पंड...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 18 Oct 2022 07:57:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Oct 2022 08:16:14 AM (IST)

Target Killings: जम्मू-कश्मीर में कायर आतंकियों की टारगेट किलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबर यह है कि कश्मीर के शोपियां में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी गई। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे। उनकी पहचान राम सागर और मनीष (मुनीष) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया। जिस समय दोनों मजदूर अपने घर में सो रहे थे, तब आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका, और फिर गोलियां चलाईं। दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मारे गए श्रमिकों की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि उनमें से एक का नाम मुनीश कुमार और दूसरे का नाम राम सागर है। इससे पूर्व दोनों के नाम मुनीर अहमद और सागर अली बताए जा रहे थे।
नहीं थम रहा टारगेट किलिंग का सिलसिला
जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकियों का सफाया किया तो आतंकियों ने टारगेट किलिंग का रास्ता अपनाया। दो दिन पहले ही शोपियां में कश्मीरी पंडित पुरन भट्ट की हत्या कर दी गई थी। अभी पुरन भट्ट के परिजन के आंसू थमे भी नहीं थे कि एक और टारगेट किलिंग की खबर आई। जानकारी के मुताबिक, सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना ने इमरान बशीर गनई नामक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह शोपियां के हरमेन इलाके का ही रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।
टारगेट किलिंग को लेकर बीते दिनों नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। फारुख अब्दुल्ला से जब पूछा गया था कि ये टारगेट किलिंग कब रुकेगी, तो उनका साफ कहना था कि कभी नहीं रुकेगी। उन्होंने आगे कहा था कि जब तक लोगों से इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक ऐसा होता रहेगा। हालांकि वो यह नहीं बता सके कि अभी कश्मीर में रह रहे लोगों के साथ क्या गलत हो रहा है। फारुख के इस बयान की आलोचना हो रही है।