यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
INS Vagir: Indian Navy की बढ़ी ताकत, जानें पनडुब्बी की खासियत
Video Story Today: आईएनएस वगीर को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 23 Jan 2023 10:10:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Jan 2023 12:47:51 PM (IST)
INS VagirINS Vagir: भारतीय नौसेना को और मजबूत करने के लिए ‘आईएनएस वगीर‘ को कमीशन कर दिया गया है। कलवारी कैटेगरी के सबमरीन को आज यानी 23 जनवरी को आधिकारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया।
आईएनएस वगीर को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। स्वदेशी सबमरीन के कमिश्निंग समारोह में नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार मुख्य अतिथि रहे। इसे बनाने में फ्रांस के नेवल ग्रुप ने सहयोग किया है। कलवारी कैटेगरी के चार सबमरीन को पहले ही नौसेना में कमिशन किया जा चुका है।
Imran Khan ने Shehbaz Sharif को बताया भिखारी, बदतर हुए पाक के हाल
Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। इस बीच, इमरान खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हाल की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शहबाज शरीफ भीख का कटोरा लेकर अब कई देशों की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन कोई भी देश उन्हें एक पैसा नहीं दे रहा है। इमरान खान ने कहा कि शहबाज शरीफ भारत से बातचीत के लिए भीख मांग रहे हैं, लेकिन भारत उनसे पहले आतंकवाद को खत्म करने के लिए कहा है। इसके बाद वह पाकिस्तान से बात करने पर विचार करने की बात कह रहा है।
Weather Update: Delhi में शीतलहर से राहत, लेकिन दिल्ली समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश
शीतलहर से भले ही थोड़ी राहत मिल गई हो लेकिन मौसम हर दिन करवट बदलने की ओर इशारा कर रहा है। उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की उम्मीद है। इस बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की भी संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 से 26 जनवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।