• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग संपन्न, 19 अक्टूबर को सामने आएगा रिजल्ट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने भी मतदान किया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में बने बूथ में अपना वोट डाला। वहीं दिल्ली में AICC मुख्य...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 17 Oct 2022 04:39:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Oct 2022 04:39:08 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग संपन्न, 19 अक्टूबर को सामने आएगा रिजल्ट

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को 4 बजे शाम में संपन्न हो गया। इसी के साथ पार्टी के दो वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे की किस्मत मतपेटी में बंद हो गयी। कल इसकी मतगणना शुरु होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे का ऐलान किया जाएगा। आपको बता दें कि कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर 22 साल बाद चुनाव हुआ है। इससे पहले आखिरी बार 2000 में चुनाव कराया गया था। उसके बाद से अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी काबिज हैं।

इस चुनावी मुकाबले में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधियों ने गुप्त मतदान के जरिए पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान किया। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुए।


कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने भी मतदान किया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के शिविर में बने बूथ में अपना वोट डाला। वहीं दिल्ली में AICC मुख्यालय में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी ने अपना वोट डाला।