• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News: दिवाली पर इन राज्यों में बारिश का अनुमान, IMD का चक्रवात को लेकर अलर्ट

Weather News: मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में 22 से 25 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार एक च...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 07:19:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Oct 2022 07:31:28 PM (IST)
Weather News: दिवाली पर इन राज्यों में बारिश का अनुमान, IMD का चक्रवात को लेकर अलर्ट
Weather News: मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में 22 से 25 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है।

Weather News: देश के उत्तरी और मध्य हिस्से से मानसून विदा हो चुका है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ प्रदेशों में दीपावली के आसपास बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह आगे जाकर चक्रवात में तबदील हो सकता है। मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में 22 से 25 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। इसके 22 अक्टूबर तक एक डिप्रेशन में और बाद में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात में बदलने की संभावना है। एक अन्य ट्रफ रेखा केरल के तट से मध्य पश्चिम अरब सागर तक बनी है।

25 अक्टूबर को टकरा सकता है चक्रवात

मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवात 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है।

मछुआरों को दी गई सलाह

चक्रवात को देखते हुए मछुआरों को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के दौरान हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा हो सकती है।


ओडिशा सरकार ने की बैठक

चक्रवात के पूर्वानुमान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने एक समीक्षा बैठक की। इस ने पूर्वानुमान के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर के मौसम वैज्ञानिक यू एस दास के अनुसार 23 अक्टूबर तक राज्य में वर्षा की संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज बारिश संभव है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।