यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Winter Vacation Jan 2023: पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदान में बढ़ेगी ठिठुरन, स्कूलों में बढ़ाई जाएंगी छुट्टियां
Winter Vacation Jan 2023: जल्द ही एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। जानिए किन राज्यों में होगा असर
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 07 Jan 2023 08:02:49 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jan 2023 08:02:49 AM (IST)

Winter Vacation Jan 2023: उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग राज्यों में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। ताजा खबर यह है कि दिल्ली, मध्य प्रदेश में कुछ राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पहाड़ों पर और बर्फबारी की आशंका जताई है। यदि ऐसा होता है तो मैदानी राज्यों में सर्द हवाओं को एक और दौर शुरू हो सकता है। इस बीच, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित है। पंजाब ने अपने यहां स्कूलों की छुट्टियों को 14 जनवरी तक बढ़ा दिया है। शीतलहर जारी रही तो अन्य राज्यों में भी ऐसा फैसला लिया जा सकता है। यहां पढ़िए अपने प्रदेश और शहर के मौसम से जुड़ी हर अपडेट
Weather Alert Winter Vacation Updates
पंजाब सरकार ने कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है।
स्कायमेट वेदर के अनुसार, आने वाले दिनों में पहाड़ों पर और बर्फबारी हो सकती है। जल्द ही एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अधिक तीव्र प्रतीत होता है और 12 से 13 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद, पश्चिमी हिमालय से बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में चलेंगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।
किन-किन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित
- उत्तर प्रदेश: 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित
- हरियाणा: 15 जनवरी तक स्कूल बंद
- मध्य प्रदेश: पहली से आठवीं तक के स्कूल 9 जनवरी तक बंद रहेंगे। आगे की स्थिति देखते हुए कलेक्टरों को फैसला लेने की छूट।
- बिहार: पटना में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक बंद।
- झारखंड: ठंड के कारण प्राइमरी स्कूलों (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक) में 8 जनवरी तक शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी।
- हिमाचल प्रदेश: 12 फरवरी तक शीतकालीन अवकाश