यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2nd Semi Final: इंग्लैंड खेमे में Suryakumar Yadav का खौफ, पढ़िए क्या कहा ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने
2nd Semi Final: टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने एडिलेड में मीडिया से बातचीत में सूर्यकुमार यादव को शानदार खिलाड़ी बताया और कहा कि वे कुछ ऐसे शॉट खेलते हैं जिनका कोई जवाब नहीं होता है और आप अपना सिर खुजलाने लगते हैं।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 08 Nov 2022 10:41:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Nov 2022 10:41:48 AM (IST)
suryakumar yadav vs ENG 2nd Semi Final: शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में विराट कोहली की खतरनाक बल्लेबाजी की सब दूर चर्चा है। वहीं केएल राहुल फॉर्म में लौट आए हैं, कप्तान रोहित शर्मा भी किसी भी दिन बड़ी पारी खेलने को तैयार हैं, लेकिन क्रिकेट जगत में जिस बल्लेबाज ने धमाल मचा रखा है, उसका नाम है सूर्यकुमार यादव। जिम्बाब्वे के खिलाफ Suryakumar Yadav ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। उनकी बल्लेबाजी स्टाइल की तारीफ हो रही है तो इंग्लिश खेमे में खौफ का माहौल है। टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने एडिलेड में मीडिया से बातचीत में सूर्यकुमार यादव को शानदार खिलाड़ी बताया और कहा कि वे कुछ ऐसे शॉट खेलते हैं जिनका कोई जवाब नहीं होता है और आप अपना सिर खुजलाने लगते हैं। साथ ही बेन स्टोक्स ने विराट कोहली की तारीफ की और कहा कि भारतीय बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं।
2nd Semi Final: बेन स्टोक्स का खराब फॉर्म चिंता का विषय
टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 10 नवंबर, शुक्रवार को इंग्लैंड का सामना भारत से होना है। इंग्लिश टीम को अपने कुछ खिलाड़ियों को लेकर चिंता है। उनमें से सबसे बड़ा नाम बेन स्टोक्स हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में अब तक बल्ले या गेंद से नाकाम रहे हैं। हालांकि, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को लगता है कि स्टोक्स के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें विपरीत परिस्थितियों में खड़े होने की आदत है। वुड ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के बाद ब्रिटिश मीडिया से कहा था, 'बेन स्टोक्स कठिन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी है।' दोनोें टीमें एडिलेड में प्रैक्सिट कर रही हैं। सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।