यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2nd Semi Final: शाहिद अफरीदी ने कर दी भविष्यवाणी, जानिए भारत-इंग्लैंड मुकाबले में कौन जीतेगा
IND vs ENG 2nd Semi Final T20 WC 2022: शाहिद अफरीदी के अनुसार मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है और इंग्लिश टीम की जीत की 60 से 65 फीसदी संभावना है। इंग्लैंड का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 09 Nov 2022 08:32:36 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Nov 2022 08:32:36 AM (IST)
2nd Semi Final, IND vs ENG IND vs ENG 2nd Semi Final T20 WC 2022: टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होना है। 10 नवंबर को एडिलेड में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर है। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मैच के विजेता को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है। शाहिद अफरीदी के अनुसार मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है और इंग्लिश टीम की जीत की 60 से 65 फीसदी संभावना है। पाकिस्तान के न्यूज चैनल सामना से इंटरव्यू में अफरीदी ने यह बात कही। वहीं पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान से है। पाकिस्तान को उम्मीद है कि वह फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहेगी।
अफरीदी के मुताबिक, दोनों टीमें समान रूप से संतुलित हैं और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों का पिछला प्रदर्शन भी अच्छा रहा है, लेकिन मेरी राय में मैं इंग्लैंड को भारत से 60-65 प्रतिशत ऊपर रखूंगा।
अपनी पसंद के बारे में बताते हुए अफरीदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर हम बल्लेबाजी या गेंदबाजी, यहां तक कि स्पिनरों को भी चुनते हैं तो इंग्लैंड का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा है।' अफरीदी लगे हाथ यह भी कहते हैं कि अभी इंग्लैंड मजबूत दिख रही हो, लेकिन सेमीफाइनल एक प्रेशर मैच होगा, जो टीम इस प्रेशर को अच्छे से झेल लेगी, दबाव में गलतियां काम करेगी, जिसके खिलाड़ी अपना 100 फीसदी प्रदर्शन करेंगे, वो टीम जीतेगी।
ENG vs IND: भारत की ताकत बल्लेबाजी
अफरीकी के मुताबिक, भारत की ताकत बल्लेबाजी है। केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी सेमीफाइनल में तुरुप का इक्का साबित होंगे। कोहली इस विश्व कप के टॉप रन-स्कोरर हैं, जबकि सूर्यकुमार के शॉट विपक्षी टीम को परेशान करने वाले होते हैं। अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर गेंदबाजी का दारोमदार होगा।