• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New BCCI President: रोजर बिन्नी चुने गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 36वें प्रेसिडेंट

Roger Binny New BCCI President: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मंगलवार को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में यह फैसला लिया। वहीं जय शाह ( सचिव), आशीष श...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 17 Oct 2022 10:25:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Oct 2022 01:55:21 PM (IST)
New BCCI President: रोजर बिन्नी चुने गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 36वें प्रेसिडेंट

Roger Binny New BCCI President: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 36वें प्रेसिडेंट बन गए हैं। बोर्ड की एजीएम में मंगलवार को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना। वो सौरव गांगुली की जगह लेंगे। BCCI की वार्षिक आम बैठक में इसका फैसला किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मंगलवार को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में यह फैसला लिया। वहीं जय शाह ( सचिव), आशीष शेलार (कोषाध्यक्ष), राजीव शुक्ला (उपाध्यक्ष) और देवजीत सैकिया (संयुक्त सचिव) भी अपने पदों पर निर्विरोध चुने गए हैं। इनके अलावा निवर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल IPL के नए अध्यक्ष होंगे।

ICC चेयरमैन पर चर्चा?

इस बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है कि बीसीसीआई को ICC चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करना चाहिए या नहीं। राजनीतिक गलियारों में सौरव गांगुली को लेकर काफी चर्चा हो रही है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर सौरव गांगुली के पक्ष में पीएम मोदी से दखल देने की मांग की है। लेकिन इस पद के लिए जिन अन्य नामों पर चर्चा चल रही है उनमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी शामिल हैं।


आईसीसी के शीर्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। फिलहाल BCCI मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बारक्ले को ही दूसरे कार्यकाल के लिए समर्थन देने के पक्ष में है। लेकिन अगर इस शीर्ष पद के लिए सौरव गांगुली या किसी और के नाम पर विचार किया जाता है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि आईसीसी बोर्ड की 11 से 13 नवंबर के बीच मेलबर्न में बैठक होगी।

IPL पर होगी चर्चा

अरुण धूमल मंगलवार को बीसीसीआई एजीएम के बाद नवगठित आईपीएल संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें आईपीएल नीलामी की तिथि पर फैसला किया जाएगा और पहले महिला आईपीएल को लेकर भी चर्चा होगी जिसका आयोजन बोर्ड आईपीएल से पहले मार्च में करवाना चाहता है।