• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS Series: आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वनडे टीम में शामिल हुए रवीन्द्र जडेजा

IND vs AUS Series: 2-0 से जीत के बाद बीसीसीआई ने अगले मैचों के लिए टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 19 Feb 2023 06:10:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Feb 2023 06:10:42 PM (IST)
IND vs AUS Series: आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वनडे टीम में शामिल हुए रवीन्द्र जडेजा

IND vs AUS Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। साथ ही वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वॉड की घोषणा हो गई है। टेस्ट स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुरानी टीम ही अगले दो मैच खेलेगी। इस तरह सरफराज खान या किसी अन्य के टेस्ट टीम में शामिल होने की संभावना खत्म हो गई है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। भारत ने शुरुआती दो मैच अपने नाम कर लिए हैं। तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर और चौथा मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

naidunia_image

वनडे टीम में हुए बदलाव

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सीमित ओवर फॉर्मेट में भारत की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। वनडे स्क्वॉड में एक बदलाव ये हुआ है कि स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हो गई है। वहीं, तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी सीमित ओवर फॉर्मेट में शामिल किया गया है। उनाकट के नेतृत्व में सौराष्ट्र ने हाल ही में दूसरी बार रणजी खिताब जीता है। वहीं रविन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले और गेंद, दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है।


टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, एस गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (उपकप्तान), आर अश्विन, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, आर जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), एस गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), आर जडेजा, कुलदीप यादव, डब्ल्यू सुंदर, वाई चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट