यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BCCI ने महिला क्रिकेटर को दिया दिवाली गिफ्ट, वेतन में नहीं होगा भेदभाव, मेन्स टीम के समान मिलेगी फीस
BCCI Diwali Gift जय शाह ने अपनी पोस्ट में बताया कि बीसीसीआई अब महिला क्रिकेटर को भी पुरुष के समान ही मैच फीस मिलेगी। आपको बता दें टेस्ट मैच के लिए 15 ...और पढ़ें
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 27 Oct 2022 01:09:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Oct 2022 02:29:53 PM (IST)
BCCI Diwali Gift । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को बड़ा दीवाली गिफ्ट दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने जानकारी दी है कि भारतीय क्रिकेट में अब महिला और पुरुष में वेतन के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी खिलाड़ियों को समान फीस दी जाएगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
जय शाह ने अपनी पोस्ट में बताया कि बीसीसीआई अब महिला क्रिकेटर को भी पुरुष के समान ही मैच फीस मिलेगी। आपको बता दें टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख और टी-20 के लिए 3 लाख की राशि दी जाएगी।
जय शाह ने यह भी जानकारी दी कि पुरुषों को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैच खेलने के लिए 3 लाख रुपए दिए जाते हैं, यह फीस अब सभी महिला क्रिकेटर्स को दी जाएगी। जय शाह ने इस फैसले का सपोर्ट करने के लिए अपेक्स काउंसिल का भी धन्यवाद दिया है।