• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup: BCCI ने लॉन्च की टीम इंडिया की नई जर्सी, अगले महीने है टी20 वर्ल्ड कप

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए लॉन्च हुई नई जर्सी में तीन स्टार बने हुए हैं। दरअसल यह तीन स्टार भारतीय टीम के तीन बार वर्ल्ड विनिंग रहने का ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 18 Sep 2022 08:53:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Sep 2022 09:03:19 PM (IST)
T20 World Cup: BCCI ने लॉन्च की टीम इंडिया की नई जर्सी, अगले महीने है टी20 वर्ल्ड कप

Team India New Jersey Launch: ऑस्ट्रेलिया में खेले जानेवाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी जारी कर दी गई है। BCCI ने एक कार्यक्रम में ये जर्सी जारी की। यह जर्सी नीले रंग की है और इसमें तीन स्टार बने हुए हैं। बीसीसीआई की ओर से जारी इसकी तस्वीर में, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई महिला खिलाड़ी भी दिखाई दे रही हैं। भारतीय टीम को अगले महीने टी20 वर्ल्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है। भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है।

BCCI introduces the new T20 jersey of the Indian cricket team.

(Source: BCCI) pic.twitter.com/o1DqL9Ve8P

— ANI (@ANI) September 18, 2022

जानिए नई जर्सी की खासियत

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए लॉन्च हुई नई जर्सी में तीन स्टार बने हुए हैं। दरअसल यह तीन स्टार भारतीय टीम के तीन बार वर्ल्ड कप जीतने की निशानियां हैं। भारतीय टीम ने सबसे पहले साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। फिर महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में ही साल 2011 में टीम इंडिया ने तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी।


वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज होनेवाली है। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। नीचे देखें उनका पूरा इंटरव्यू

💬💬 'Good to have @Jaspritbumrah93 back in the squad' - #TeamIndia captain @ImRo45 #INDvAUS pic.twitter.com/XAKnhgnyoT

— BCCI (@BCCI) September 18, 2022