यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Danushka Gunathilaka: दानुष्का गुणथिलाका को सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार, श्रीलंकाई क्रिकेटर पर लगा है रेप का आरोप
Sri Lanka cricketer Danushka Gunathilaka: दानुष्का गुणथिलाका वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। वर्ल्ड कप से पहले हो चोटिल हो गए थे और टीम मैनेजमेंट ने आशेन बंडारा को शामिल किया था। हालांकि दानुष्का गुणथिलाका भी टीम के साथ बने रहे थे।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 06 Nov 2022 08:41:47 AM (IST)Updated Date: Sun, 06 Nov 2022 08:41:47 AM (IST)

Sri Lanka cricketer Danushka Gunathilaka: श्रीलंका की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे विश्व कप से बाहर हो गई। टीम अपने देश रवाना हो गई, लेकिन ताजा खबर यह है कि इससे पहले ही उसके एक खिलाड़ी को सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह खिलाड़ी है दानुष्का गुणथिलाका, जिन पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। दानुष्का गुणथिलाका वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। वर्ल्ड कप से पहले हो चोटिल हो गए थे और टीम मैनेजमेंट ने आशेन बंडारा को शामिल किया था। हालांकि दानुष्का गुणथिलाका भी टीम के साथ बने रहे थे।
जानिए क्या है दुष्कर्म का पूरा मामला
इस सप्ताह की शुरुआत में रोज बे में 29 वर्षीय महिला के कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। अब रविवार सुबह सिडनी पुलिस ने गुणथिलाका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि 31 वर्षीय गुणथिलाका और महिला की दोस्ती एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। बाद में दोनों मिले। इसके बाद महिला ने रेप का आरोप लगाया।
अब पुलिस अदालत में आरोप लगाएगी कि गुणथिलका ने 2 नवंबर की शाम को महिला का यौन उत्पीड़न किया था। गुणाथिलका को सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल में रविवार दोपहर 1 बजे से कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया।