
ICC T20 World Cup 2022 Semifinals: जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत के साथ भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने रविवार को हुए मैच में जिम्बाब्वे को 71 रनों से मात दी और अपने ग्रुप में टॉप किया। पहले एक बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने प्लान के तहत गेंदबाज़ी की। शुरुआती दो ओवर में ही ज़िम्बाब्वे के दो विकेट गिर चुके थे। उसके बाद वे निरंतर अंतराल पर अपना विकेट गंवाते रहे। किसी भी समय ऐसा नहीं लगा कि मैच भारत की पकड़ से बाहर है। शानदार प्रदर्शन की वजह से सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है।
अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इस तरह भारत अब वर्ल्ड कप अब सिर्फ दो कदम दूर है, भारत को सेमीफाइनल और फाइनल में जीत हासिल करनी है और इसके साथ ही 15 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी एक बार फिर भारतीय कप्तान के हाथ में होगी। पहले आपको सेमीफाइनल की पूरी डिटेल बता देते हैं।
बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिल गया। पाकिस्तान ने 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ 6 प्वाइंट हासिल किए। इसके साथ ही ये ग्रुप 2 में दूसरे पोजिशन पर पहुंच गई। सेमीफाइनल में इसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जो ग्रुप 1 में टॉप पोजिशन पर है। न्यूजीलैंड ने 5 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ 7 अंक हासिल किये।
टीमें - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
दिन - 9 नवंबर, 1.30 बजे
स्थान - सिडनी
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी, लेकिन जीत के साथ ये ग्रुप 2 में टॉप पोजिशन पर पहुंच गई। इसके साथ ही सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ग्रुप 1 में दूसरे नंबर पर रहनेवाली टीम से होना तय हो गया। ग्रुप-2 में भारत ने 5 मैच में 4 जीत के 8 प्वाइंट हासिल किए। वहीं इंग्लैंड ने 5 मैचों में 3 जीत हासिल की और 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वैसे न्यूजीलैंड के भी 7 ही अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में बेहतर होने की वजह से उसे टॉप पोजिशन हासिल हुई।
टीमें - भारत बनाम इंग्लैंड
दिन - 10 नवंबर, 1.330 बजे
स्थान - एडिलेड
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल की रणनीति के बारे में चर्चा करते हुए कहा, "सेमीफ़ाइनल में हमें जल्द से जल्द परिस्थितियों के प्रति अनुकुलित होने के आवश्यकता है। हमें अपने प्लान के तहत चलना है। हमें पता है कि यह एक दबाव वाला मैच होगा लेकिन हमें बढ़िया प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।"