• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC T20 World Cup 2022: ब्रिसबेन वार्म-अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया, KL राहुल, सूर्यकुमार, शमी चमके

ICC T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 17 Oct 2022 02:47:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Oct 2022 02:47:16 PM (IST)
ICC T20 World Cup 2022: ब्रिसबेन वार्म-अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया, KL राहुल, सूर्यकुमार, शमी चमके

ICC T20 World Cup 2022: टी-20 विश्व कप के वार्म अप मैच में टीम इंडिया ने अपनी तैयारी दिखा दी है। ब्रिसबेन में खेले हुए मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम ने कंगारुओं को 6 रन से मात दे दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और सूर्य कुमार की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 180 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। टीम इंडिया का दूसरा प्रैक्टिस मैच 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ है। टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से है।

Ind vs Aus: Warm-up match in Brisbane

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। आउट होने वाले पहले बल्लेबाज राहुल रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 15, विराट कोहली ने 19, सूर्यकुमार यादव ने 50, हार्दिक पांड्या ने 2, दिनेश कार्तिक ने 20 रन बनाए। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन 6-6 रन बनाकर नाबाद रहे।


187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाद में नियमित विकेट गिरते रहे। मिशेल मार्श और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। फिंच ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से शमी ने 3 विकेट लिए, इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 2 और अर्शदीप सिंंह, हर्षल पटेल और चहल ने एक-एक विकेट लिए। टीम इंडिया ने जसप्रीत सिंह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया है। शमी ने अपने चयन के फैसले को सही ठहराया है।