ICC T20 World Cup: पाकिस्तानी अभिनेत्री का वादा, भारत को हरा दिया तो 'जिम्बाब्वे के लड़के' से शादी कर लूंगी
ICC T20 World Cup Pakistani actress ICC T20 World Cup 2022 में भारत की हार देखने की इच्छा के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने ट्वीट किया है कि ...और पढ़ें
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 04 Nov 2022 09:02:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Nov 2022 02:09:39 PM (IST)

ICC T20 World Cup Pakistani actress। क्रिकेट को लेकर भारत और पाकिस्तान में एक जैसी दीवानगी देखी जाती है और दोनों ही देश के फैंस अपने अपने देश को जीतते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में पाकिस्तान की एक अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि अगर जिम्बाब्वे की टीम भारत को हरा देती है को वह किसी जिम्बाब्वे के लड़के से शादी कर लेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम रविवार को ICC T20 World Cup 2022 के अपने आखिरी सुपर 12 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरेगी और दोनों ही टीम को फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारत को इसलिए हारते देखना चाहती है सेहर शिनवारी
ICC T20 World Cup 2022 में भारत की हार देखने की इच्छा के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने ट्वीट किया है कि अगर जिम्बाब्वे भारत को हराता है, तो वह 'जिम्बाब्वे के लड़के' से शादी करेगी। आपको बता दें कि ICC T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान एक मैच जिम्बाब्वे से हार चुका है और इसके अलावा भारत से भी करारी हार का सामना कर चुका है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद यदि जिम्बाब्वे भारत को हरा देता है कि पाकिस्तान के विश्व कप में बने रहने की उम्मीद बढ़ जाएगी। ऐसे में हर पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि रविवार को होने वाले मैच में जिम्बाब्वे भारत को हरा दे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेत्री का ट्वीट
टीम इंडिया की जीत के एक दिन बाद पाकिस्तानी अभिनेत्री का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लिखा गया है कि "मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी अगर उनकी टीम अगले मैच में चमत्कारिक ढंग से भारत को हरा देती है।" इस ट्वीट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।