• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind VS Aus, 2nd T20I: भारत ने आस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, कम ओवर्स के मैच में बल्‍लेबाजी का तूफान

रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली जबकि दिनेश कार्तिक ने 2 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 23 Sep 2022 02:45:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Sep 2022 02:26:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ind VS Aus, 2nd T20I: भारत ने आस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, कम ओवर्स के मैच में बल्‍लेबाजी का तूफान

Ind Vs Aus, 2nd T20I: धमाकेदार बल्‍लेबाजी के दम पर भारत ने आस्‍ट्र‍ेलिया को दूसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 7.2 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बनाते हुए मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में वापसी कर ली और तीन मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमें अब 1-1 की बराबरी पर आ गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन T20 मैच की सीरीज का दूसरा आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना था।

लेकिन खराब मौसम के चलते यह समय पर शुरू नहीं हो पाया है। पिच निरीक्षण के बाद यह तय किया गया कि मैच 8 ओवर प्रति टीम व कुल 16 ओवर्स का होगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड के नाबाद 43 रन की पारी के दम पर 8 ओवर में 5 विकेट पर 90 रन बना दिए।


भारत को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य मिला था और भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा जो 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ मिलकर 39 रन की साझेदारी की। इसके बाद कोहली को जंपा ने 11 रन पर बोल्ड कर दिया। कोहली ने 6 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से ये रन बनाए। सूर्यकुमार यादव को एडम जंपा ने गोल्डन डक पर आउट किया।

हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली जबकि दिनेश कार्तिक ने 2 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

स्कोर बोर्ड - भारत बनाम आस्ट्रेलिया

टास : भारत (गेंदबाजी)परिणाम : भारत छह विकेट से विजयी

आस्ट्रेलिया : 90/5 (8 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

आरोन फिच बो. बुमराह 31, 15, 04, 01कैमरून ग्रीन रन आउट 05, 04, 01, 00ग्लेन मैक्सवेल बो. अक्षर 00, 01, 00, 00टिम डेविड बो. अक्षर 02, 03, 00, 00मैथ्यू वेड नाबाद 43, 20, 04, 03 स्टीव स्मिथ रन आउट 08, 05, 01, 00 अतिरिक्त : (वा-1) 01कुल : 8 ओवर में पांच विकेट पर 90 रन विकेट पतन : 1-14 (ग्रीन, 1.3), 2-19 (मैक्सवेल, 1.6), 3-31 (डेविड, 3.1), 4-46 (फिच, 4.6), 5-90 (स्मिथ, 7.6) गेंदबाजीहार्दिक पांड्या 1-0-10-0अक्षर पटेल 2-0-13-2युजवेंद्रा सिह चहल 1-0-12-0जसप्रीत बुमराह 2-0-23-1हर्षल पटेल 2-0-32-0

भारत : 92/4 (7.2 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

केएल राहुल बो. जांपा 10, 06, 00, 01रोहित शर्मा नाबाद 46, 20, 04, 04विराट कोहली बो. जांपा 11, 06, 02, 00सूर्यकुमार यादव एलबीडब्ल्यू बो. जांपा 00, 01, 00, 00हार्दिक पांड्या का. फिच बो. कमिस 09, 09, 01, 00दिनेश कार्तिक नाबाद 10, 02, 01, 01अतिरिक्त : (बा-1, लेबा-1, वा-4) 06कुल : 7.2 ओवर में चार विकेट पर 92 रन विकेट पतन : 1-39 (राहुल, 2.5), 2-55 (कोहली, 4.2), 3-55 (सूर्यकुमार, 4.3), 4-77 (हार्दिक, 6.5) गेंदबाजीजोश हेजलवुड 1-0-20-0पैट कमिस 2-0-23-1एडम जांपा 2-0-16-3डेनियल सैम्स 1.2-0-20-0सीन एबाट 1-0-11-0

टीम इंडिया: डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी कमजोर

इस साल टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम लक्ष्य का बचाव करने के मामले में कमजोर दिखी है। इस टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद और अच्छा स्कोर खड़ा करने के बावजूद, छह मैचों में हार का सामना किया है। इसका बड़ा कारण रहा है कि जसप्रीत बुमराह की जगह भुवनेश्वर कुमार डेथ में गेंदबाज़ी कर रहे हैं। भुवनेश्वर ने एशिया कप 2022 की शुरुआत से अंतिम पांच ओवरों में लगभग 11 की इकॉनमी से रन ख़र्च किया है। वहीं टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल चोटिल रहे हैं और इस साल उन्होंने भारत की ओर से सर्वाधिक 28 छक्के भी खाए हैं। पहले मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया था।

Koo App

Quick W🇮🇳💙

View attached media content

- KL Rahul (@rahulkl) 24 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

All square. See you in Hyderabad. 🇮🇳👊

View attached media content

- Virat Kohli (@virat.kohli) 23 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

The no. 1 #T20I team wins over the world champs by 6️⃣ wickets! 💯 Drop a 💪 for #RohitSharma - The architect of #TeamIndia’s 💥 chase! #BelieveInBlue | #Mastercard #INDvAUS

View attached media content

- Star Sports India (@StarSportsIndia) 23 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

रोहित शर्मा ने कहा, "पिछले 8 - 9 महीने से मैं ऐसे ही खेल रहा हूं, इसलिए मैं ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहता था।" #cricketonkoo

- Johns Benny (@CricCrazyJohns) 24 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

सीरीज में भारत की शानदार वापसी। रोहित ने की कप्तान की दस्तक। बुमराह को वापस देखकर खुशी हुई। Indvsaus #t20

- Vrv Singh (@Vrv_Singh) 23 Sep 2022

naidunia_image

Koo App

Hitman Hits another milestone: Rohit Sharma becomes the first player in T20 history to surpass 500 boundaries. Rohit Sharma has emerged as the highest six-hitter in T20I history. #INDvAUS #RohitSharma #Hitman

- Kavin ravi (@kavin37ravi) 23 Sep 2022

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।