• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND VS BAN 1st ODI: भारत ने जीता हुआ मैच गंवाया, राहुल का कैच छोड़ना पड़ा भारी, बांग्लादेश 1 विकेट से जीता

IND VS BAN 1st ODI: बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 1 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 41...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 04 Dec 2022 08:05:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Dec 2022 07:22:32 PM (IST)
IND VS BAN 1st ODI: भारत ने जीता हुआ मैच गंवाया, राहुल का कैच छोड़ना पड़ा भारी, बांग्लादेश 1 विकेट से जीता
IND VS BAN 1st ODI: बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 1 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 रन पर ऑल आउट हो गई।

IND VS BAN 1st ODI Live Score: टीम इंडिया की बांग्लादेश दौरे पर खराब शुरुआत हुई है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को मेजबान बांग्लादेश ने 1 विकेट से जीत लिया। एक समय भारतीय टीम मजबूत स्थिति में थी। उसने बांग्लादेश के 9 विकेट गिरा दिए थे। केएल राहुल ने मिराज का आसान कैच छोड़ दिया। मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान ने 54 रन की नाबाद साझेदारी कर डाली। मिराज 41 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 7 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ढाका (मीरपुर) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Sher-e-Bangla National Cricket Stadium) में खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टीम इंडिया की ओर से कुलदीप सेन ने वनडे में पदार्पण हुआ है। पिच बल्लेबाजी का अनुकूल बताई गई थी, लेकिन भारत की पारी लड़खड़ा गई। टीम इंडिया पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 41.2 ओवर में 186 रन पर ऑल आउट हो गई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। शकिब अल हसन ने 5 और एबादो हुसेन ने 4 विकेट लिए।


केएल राहुल के अलावा नहीं टिक सका कोई बल्लेबाज

केएल राहुल के अलावा कोई बल्लेबाज लय में नजर नहीं आया। टीम इंडिया को पहला झटका उस समय लगा जब टीम का स्कोर 23 रन था। 7 रन के निजी स्कोर पर शिखर धवन हसन मिराज की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित 27 रन तो विराट 9 रन बनाकर आउट हो गए। शकिब अल हसन ने दो विकेट लिए। चौथा विकेट श्रेयस अय्यर का गिरा जिन्होंने 24 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 19 रन बनाए। शहजाह अहमद शून्य और दीपक चहर 4 रन पर पैवेलियन लौट गए। नौवां विकेट केएल राहुल का रहा। उन्होंने 50 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद रिसाज पैवेलियन लौटे।

टीम इंडिया के अहम है यह दौरा

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शर्मनाक हार और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 1-0 शिकस्त के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए बांग्लादेश दौरा बहुत अहम है। इस सीरीज के लिए टीम इंंडिया में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वहीं बांग्लादेश को करारा झटका लगा है क्योंकि कप्तान तमीम इकबाल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि तेज गेंदबाज तास्किन अहमद पीठ में बार-बार होने वाली समस्या के कारण पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे।

India Playing XI: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 शिखर धवन, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (wk), 6 वाशिंगटन सुंदर, 7 शाहबाज अहमद, 8 शार्दुल ठाकुर, 9 दीपक चाहर, 10 मोहम्मद सिराज, 11 कुलदीप सेन

Bangladesh Playing XI: 1 लिटन दास (कर्णधार), 2 अनामूल हक, 3 नजमुल हुसेन शांतो, 4 शकिब अल हसन, 5 मुशफिकर रहीम (विकेटकीपर), 6 महमुदुल्ला, 7 अफिफ हुसैन, 8 मेहदी हसन मिराझ, 9 हसन महमूद, 10 मुस्तफिजुर 11. एबादो हुसेन

IND VS BAN 1st ODI Live Update

शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम औसत 226 रन बनाती है। यहां भारत का उच्चतम स्कोर 370-4 है। जानकारों का कहना है कि आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम करीब 280-300 रनों का लक्ष्य दे सकती है। इस मैदान में 113 में से 59 बार पीछा करने वाली टीम जीती है। टॉस जीतने वाली टीम के बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

बांग्लादेश दौरे के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चोट के कारण ऐन वक्त पर बाहर होने पड़ा है। उनकी जगह उमरान मलिक को शामिल किया गया है।

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रही है। हालांकि स्पिन को कुछ मदद मिलती है। पिच थोड़ी धीमी रहेगी और तुरंत शॉट खेलना आसान नहीं होगा। मीरपुर में मौसम गर्म और साफ रहने की उम्मीद है। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता 57% होगी और वर्षा की संभावना केवल 4% है।