• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs Ban 1st Test: चेतेश्वर पुजारा-शुभमन गिल ने जमाए शतक, बांग्लादेश को 513 रन का टारगेट

Ind vs Ban 1st Test: मैच के पहले पारी में चेतेश्वर पुजारा 10 रन से शतक लगाने से चूक गए थे। दूसरी पारी में पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और सेंचु...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 16 Dec 2022 04:38:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Dec 2022 04:38:55 PM (IST)
Ind vs Ban 1st Test: चेतेश्वर पुजारा-शुभमन गिल ने जमाए शतक, बांग्लादेश को 513 रन का टारगेट
Ind vs Ban 1st Test: मैच के पहले पारी में चेतेश्वर पुजारा 10 रन से शतक लगाने से चूक गए थे। दूसरी पारी में पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और सेंचुरी लगाई। उन्होंने 130 गेंद पर 13 चौके की मदद से 102 रन ठोक दिए।

Ind vs Ban 1st Test: करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद चेतेश्वर पुजारा ने अपने शतकों का सूखा खत्म कर दिया। चट्टोग्राम टेस्ट के तीसरे दिन चेतेश्वर ने टीम इंडिया की दूसरी पारी में 102* रन बनाए। जिसके बाद कप्तान केएल राहुल ने 2 विकेट पर 258 रन के स्कोर पर पारी को घोषित कर दिया। भारत ने बांग्लादेश के सामने 513 रन का टारगेट रखा है। पुजारा के अलावा शुभमन गिल 110 रन बनाए। गिल का टेस्ट करियर का पहला शतक है। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़ें।

मैच के पहले पारी में चेतेश्वर पुजारा 10 रन से शतक लगाने से चूक गए थे। दूसरी पारी में पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और सेंचुरी लगाई। उन्होंने 130 गेंद पर 13 चौके की मदद से 102 रन ठोक दिए। तीसरे दिन भारत ने बांग्लादेश को 150 रनों पर समेट दिया था। पहली पारी में 254 रनों की लीड मिली थी। दूसरी पारी में केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। राहुल 23 रन पर खालेद अहमद का शिकार बने। इसके बाद शुभमन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया और 113 रनों की पार्टनरशिप की।


तीसरे सेशन की शुरुआत में शुभमन गिल ने जल्दी अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 152 बॉल में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। सेंचुरी जमाते ही गिल ने तेज खेलने की कोशिश की, लेकिन मेहिदी हसन मिराज ने उनके पवेलियन भेज दिया। इस वक्त तक टीम की लीड 430 रनों के पार पहुंच गई थी। इसके बाद विराट कोहली खेलने आए और लगातार पुजारा को स्ट्राइक देते रहे। कोहली ने 19 रन पर नाबाद रहे।