यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ind Vs Ban 1st Test: चटगांव टेस्ट में भारत की शानदार जीत, बांग्लादेश को 188 रनों से रौंदा
Ind Vs Ban 1st Test भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रनों का लक्ष्य सेट किया था। बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 रनों पर ही सिमट हो गई। बांग्ला...और पढ़ें
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 18 Dec 2022 10:11:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Dec 2022 10:47:23 AM (IST)

Ind Vs Ban 1st Test । चटगांव टेस्ट मैच में भारत ने आज पांचवे दिन बांग्लादेश को 188 रनों से धूल चटा दी है। बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रनों का टारगेट था लेकिन बांग्लादेश की पूरी टीम ही 324 पर आउट हो गई। 188 रनों से मात देकर भारत ने इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए हैं।
अक्षर पटेल ने लिए 4 विकेट
गौरतलब है कि भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रनों का लक्ष्य सेट किया था। बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 रनों पर ही सिमट हो गई। बांग्लादेशी टीम के ओपनर जाकिर हसन ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन हार के साथ ही उनकी इस उपलब्धि पर पानी फिर गया। वहीं दूसरी ओर नजमुल हुसैन ने 67 रन बनाए।
शानदार रही भारतीय क्रिकेटर की बॉलिंग
भारतीय टीम के लिए स्पिनर अक्षर पटेल ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए थे। वहीं उमेश यादव, अश्विन और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले चौथे दिन का खेल शुरु होने पर बांग्लादेश के ओपनर जाकिर हसन (17) और नाजमुल हुसैन शांतो (25) रन से आगे खेला शुरू किया था। चौथे दिन दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत दी थी। शांतो और हसन ने अपनी अपनी फिफ्टी पूरी की थी। शांतो 67 के निजी स्कोर पर उमेश यादव का शिकार बने। चौथे दिन के तीसरे हाफ तक बांग्लादेश ने 99 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 242 रन की जरूरत थी। चौथे दिन भारत को जीत के लिए मात्र चार विकेट चाहिए थे।