मेजबान टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन के रूप में लगा जो 15 रन के निजी स्कोर पर उनादकट की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज भी इसके तत्काल बाद अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। नजमुल हुसैन शांतो ने 24 रन बनाए। तीसरा विकेट कप्तान शाकिब अल हसन का गिरा जिन्होंने 16 रन बनाए। उमेश यादव की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने कैच पकड़ा।
भारत: 1 केएल राहुल (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 चेतेश्वर पुजारा, 4 विराट कोहली, 5 श्रेयस अय्यर, 6 ऋषभ पंत (wk), 7 आर अश्विन, 8 अक्षर पटेल, 9 जयदेव उनादकट, 10 उमेश यादव, 11 मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश: 1 नजमुल हुसैन शांतो, 2 जाकिर हसन, 3 मोमिनुल हक, 4 शाकिब अल हसन (कप्तान), 5 मुशफिकुर रहीम, 6 लिटन दास, 7 नुरुल हसन (wk), 8 मेहदी हसन मिराज, 9 तैजुल इस्लाम, 10 खालिद अहमद , 11 तस्कीन अहमद
पुजारा के लिए अहम मुकाबला: 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला चेतेश्वर पुजारा के लिए अहम है। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 6984 रन बना लिए हैं और 12 रन और बनाने के बाद वे महान बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन से आगे निकल जाएंगे। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैच खेले हैं और 99.94 की औसत से 6996 बनाए हैं।