• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN Chattogram Test LIVE Day 3: दूसरी पारी में शुभमन गिल का शतक, टीम इंडिया मजबूत

Ind vs Ban 1st Test highlights: टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेजबान टीम 150 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह पहली पारी में बां...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 16 Dec 2022 08:32:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Dec 2022 02:48:56 PM (IST)
IND vs BAN Chattogram Test LIVE Day 3: दूसरी पारी में शुभमन गिल का शतक, टीम इंडिया मजबूत

IND vs BAN Chattogram Test LIVE Day 3: भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेजबान टीम 150 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह पहली पारी में बांग्लादेश 254 रन पीछे रही। दूसरी पारी में टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी रही। शुभमन गिल ने शतक जमाया। नीचे देखिए जाता स्कोर। इससे पहले दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश 133 रन पर 8 विकेट गंवा चुका था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश पहली पारी में 271 रन पीछे था। टीम इंडिया ने फिर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs BAN Chattogram Test LIVE Day 3 Latest Score

पहली पारी

  • भारत: 404 (चेतेश्वर पुजारा 90 रन, श्रेयस अय्यर 86 रन और रविचंद्रन अश्विन 58 रन)
  • बांग्लादेश: 150 (कुलदीप यादव 5 विकेट, मोहम्मद सिराज 3 विकेट)

दूसरी पारी

  • भारत: 199/2 (चेतेश्वर पुजारा 58 रन, विराट कोहली 4 रन)

दूसरी पारी में आउट होने वाले एक मात्र बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल रहे, जिन्होंने 23 रन बनाए। जब टीम इंडिया का स्कोर 70 रन था, तब राहुल आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिन और पुजारा ने मिलकर 113 रन की साझेदार की। गिल 110 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।


तीसरे दिन का खेल शुरू होते समय मेजबान टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए 72 रनों की आवश्यकता थी, जबकि उसके पास सिर्फ 2 विकेट बचे थे, लेकिन उसके ये दो खिलाड़ी भी जल्दी पैवेलियन लौट गए। 144 रन के कुल स्कोर पर बादत हुसैन और 150 के कुल स्कोर पर मेहंदी हसन मिराज आउट हो गए।

अब तक टीम इंडिया ने सभी पक्षों में इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। पहली पारी में जहां 3 अर्धशतक (चेतेश्वर पुजारा 90 रन, श्रेयस अय्यर 86 रन और रविचंद्रन अश्विन 58 रन) लगे, वहीं गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया। गेंदबाजी में कुलदीप अय्यर ने 4 विकेट लिए, वहीं मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल अहम बताया जा रहा है। यदि टीम इंडिया बांग्लादेश की पहली पारी को समेट देती है तो मैच पूरी तरह पकड़ में आ जाएगा। यहां की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल बताया जा रहा था, लेकिन अब तक बांग्लादेश की बल्लेबाजी और गेंदबाजी नाकाम रही है।

कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन

कुलदीप यादव ने अब तक इस टेस्ट में हरफनमौला प्रदर्शन किया। 22 महीने से अधिक समय के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने पहले बल्ले से कमाल दिखाया। एक दिन पहले ही कुलदीप ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया था। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रविचंद्रन अश्विन के साथ 92 रन की आठ विकेट की साझेदारी की, जिसका फायदा अब टीम इंडिया को मिल रहा है।