• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN Mirpur Test Update: अश्विन-अय्यर ने दिलाई 3 विकेट से रोमांचक जीत, 2-0 से सीरीज पर कब्जा

IND vs BAN Mirpur Test Update: आखिरी में श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 25 Dec 2022 08:05:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Dec 2022 02:47:18 PM (IST)
IND vs BAN Mirpur Test Update: अश्विन-अय्यर ने दिलाई 3 विकेट से रोमांचक जीत, 2-0 से सीरीज पर कब्जा
IND vs BAN Mirpur Test LIVE Update

IND vs BAN Mirpur Test Update: भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में रोमांचक टेस्ट मैच हुआ।टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारत ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया। चौथी पारी में टीम इंडिया को जीत के लिए 145 रनों की दरकार थी। आखिरी में श्रेयस अय्यर (29 रन, 46 गेंद, 4 चौके) और रविचंद्रन अश्विन (42 रन, 62 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। भारत ने 2-0 से सीरीज जीती है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इसका फायदा मिलेगा।

IND vs BAN Mirpur Test LIVE Update Latest Scorecard

  • बांग्लादेश पहली पारी: 227 रन, दूसरी पारी: 231 रन
  • भारत पहली पारी: 314 रन, दूसरी पारी: 145/7 (श्रेयस अय्यर 29, रविचंद्रन अश्विन 42)

चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। कल के नाबाद बल्लेबाज जयदेव उनादकट ज्यादा नहीं टिक सके और मात्र 13 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। वहीं छठा विकेट ऋषभ पंत का हुआ, जो 9 रन बनाकर आउट हुए। सातवां विकेट पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अक्षर पटेल का रहा जिन्होंने 34 रन बनाए।


पहले टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया पूरी तरह हावी रही है। तीसरे दिन के आखिरी सत्र को छोड़ दें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। तीसरे दिन भारत को 145 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन शुरुआती 4 बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।