यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG Semi Final: रोहित शर्मा की चोट गंभीर नहीं, फिर शुरू की प्रैक्टिस, तस्वीरों में देखिए क्या हुआ था
Rohit Sharma injured: इस विश्वकप में रोहित शर्मा का बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन उनकी कप्तानी की खूब तारीफ हो रही है। रोहित ने पांच मैचों में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है। कुछ समय आराम के बाद रोहित ने फिर प्रैक्टिस की।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 08 Nov 2022 07:24:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Nov 2022 09:53:27 AM (IST)
Rohit Sharma injured Rohit Sharma injured: टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में 10 नवंबर को खेला जाना है। इस बीच, मंगलवार सुबह फैन्स उस समय चिंता में आ गए जब खबर मिली कि एडिलेड में अभ्यास के दौरान कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। उन्हें दाएं हाथ पर चोट लगी है। नीचे देखिए तस्वीरें। बहरहाल, अच्छी बात यह है कि रोहित की चोट गंभीर नहीं है और उन्होंने दोबार प्रैक्टिस की है। इस दौरान हेड कोट राहुल द्रविड़ पूरे समय रोहित पर नजर रखते रहे। उम्मीद की जा रही है कि टीम मैनेजमेंट या बीसीसीआई थोड़ी देर में आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट करेंगे।
बता दें, इस विश्वकप में रोहित शर्मा का बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन उनकी कप्तानी की खूब तारीफ हो रही है। रोहित ने पांच मैचों में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है। रोहित के चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो चुकी थी कि यदि कप्तान बाकी दो मैच नहीं खेल सके तो कप्तान कौन करेगा? उनके स्थान पर किसे टीम में शामिल किया जाएगा? केएल राहुल के साथ ओपनिंग कौन करेगा? सोशल मीडिया पर फैन्स का कहना था कि यदि रोहित की चोट गंभीर होता है और वे नहीं खेल पाते हैं तो ऋषभ पंत को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया जाना चाहिए और ओपनिंग करवाना चाहिए।
अच्छे संकेत, फिर अभ्यास करने उतरे रोहित
अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा थोड़ी देर बाद फिर अभ्यास के लिए उतरे। इससे पहले कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे बात की। इसके बाद थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट हरि ने बिना स्टिक के गेंदबाजी की। छह शाट खेलने के बाद रोहित ने कहा, स्टिक से डालो। उन्होंने जब तीन अच्छे शाट खेले तो राहुल द्रविड़ ने ताली बजाई। दूसरे थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु की गेंद रोहित की लगी थी। उन्हें अभ्यास सत्र से बाहर भेज दिया गया। रोहित को जब लगा कि वह ठीक हैं तो उन्होंने द्रविड़ से पूछा रघु कहां है?