यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs NZ 2nd ODI Hamilton: बारिश के कारण दूसरा वनडे रद्द, सीरीज में 1-0 से पीछे है टीम इंडिया
IND vs NZ 2nd ODI Hamilton: बारिश के कारण कुछ घंटों का समय बर्बाद हुआ। जब मैच शुरू हुआ तो मुकाबला 29-29 ओवर का रखा गया। दोबारा मैच शुरू होने के बाद टी...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 27 Nov 2022 07:03:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Nov 2022 01:01:41 PM (IST)
IND vs NZ 2nd ODI Hamilton LIVE IND vs NZ 2nd ODI Hamilton: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया है। हैमिल्टन में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। मैच रद्द घोषित किए जाते समय भारत ने 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर 89 रन बना लिए थे। इससे पहले जब टीम इंडिया ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए थे, तभी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था। उस समय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 3 रन और शुभमन गिल 19 रन क्रीज पर थे। बारिश के कारण कुछ घंटों का समय बर्बाद हुआ। जब मैच शुरू हुआ तो मुकाबला 29-29 ओवर का रखा गया। दोबारा मैच शुरू होने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शिखर धवन मात्र 3 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। थोड़ी देर बाद फिर बारिश शुरू हो गई और आखिरकार मैच रद्द करना पड़ा। पहले वनडे में मिली हार के बाद भारत सीरीज में 1-0 से पीछे है।
तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहला वनडे हारने के बाद यहां टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मुकाबला था। सीरीज में बने रहने के लिए कप्तान शिखर धवन की टीम के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया था, जबकि भारतीय टीम में दो परिवर्तन हुए थे। एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल स्थान मिला। वहीं दीपक चाहर ने शार्दुल ठाकुर की जगह ली और संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को अंतिम 11 में शामिल किया गया।
IND vs NZ 2nd ODI Hamilton LIVE: Playing XI
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (wk), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल