• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीता भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज कब्जाई

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने रायपुर वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 21 Jan 2023 04:22:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Jan 2023 07:09:40 PM (IST)
IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीता भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज कब्जाई
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने रायपुर वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है। रायपुर के शहीद वीर स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 109 रनों का टारगेट दिया है। कीवी 34.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। पहले ओवर में ही एलेन को शून्य पर पेवेलियन लौटाने के बाद गेंदबाजों ने दसवें ओवर तक पांच बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटा दिया था। सातवें विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स और ममिचेल सेंटनर की 47 रनों की साझीदारी ने स्कोर बोर्ड को 100 रनों के ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने भी दो-दो विकेट लेकर शामी के तीन विकेट चटखाने के अभियान को मजबूती दी। जिसके हाथ में गेंद आई उसने विकेट चटकाई। मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट सफलता मिली। जवाब में भारत ने 20.1 ओवर में 2 विकेट पर जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा 51 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने शुभमन गिल के साथ 72 रन की पार्टनरशिप की। विराट कोहली 11 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने।


मोहम्मद शमी ने बनाया रिकॉर्ड

मोहम्‍मद शमी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी के 87 मैचों में 159 विकेट हो गए हैं। उन्‍होंने पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और मनोज प्रभाकर को पीछे छोड़ा। नेहरा के 120 वनडे में 157 विकेट हैं जबकि प्रभाकर ने 130 वनडे में 157 विकेट लिए। बता दें कि वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। कुंबले ने 271 मैचों में 337 विकेट लिए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ 229 मैचों में 315 विकेट के साथ दूसरे स्‍थान पर जमे हुए हैं। अजित अगरकर 191 मैचों में 288 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्‍थान पर हैं। जहीर खान 200 मैचों में 282 विकेट के साथ चौथे स्‍थान पर हैं। हरभजन सिंह 236 मैचों में 269 विकेट के साथ टॉप-5 की लिस्‍ट को पूरा करते हैं।