• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND VS NZ 3rd T20: बारिश के चलते तीसरा मैच टाई घोषित, भारत ने सीरीज 1-0 से जीती

IND VS NZ 3rd T20: भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम का स्कोर जब 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन था, तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 22 Nov 2022 07:22:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Nov 2022 05:27:06 PM (IST)
IND VS NZ 3rd T20: बारिश के चलते तीसरा मैच टाई घोषित, भारत ने सीरीज 1-0 से जीती
Napier IND vs NZ 3rd T20

IND VS NZ 3rd T20: बारिश के कारण तीसरा और आखिरी मैच रद्द हो गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य था लेकिन टीम का स्कोर जब 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन था, तब बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा। बारिश इतनी तेज थी कि मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए। मेजबान टीम की ओर से डेवोन कॉनवे ने 59 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन की उल्लेखनीय पारियां खेलीं। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। फिन एलन मात्र 3 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। दूसरा विकेट उस समय गिरा जब मार्क चैपमैन को 12 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर अर्शदीप सिंह ने कैच आउट किया। एक समय न्यूजीलैंड 3 विकेट खोकर 130 रन की अच्छी स्थिति में था, लेकिन आखिरी के 6 बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सके।

स्कोर बोर्ड : भारत बनाम न्यूजीलैंड

टास : न्यूजीलैंड (बल्लेबाजी)परिणाम : मैच ड्रा (डकवर्थ लुईस) प्लेयर आफ द मैच : मोहम्मद सिराज प्लेयर आफ द सीरीज : सूर्यकुमार यादव

न्यूजीलैंड : 160 (19.4 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

फिन एलेन एलबीडब्ल्यू बो. अर्शदीप 03, 04, 00, 00डेवोन कान्वे का. इशान बो. अर्शदीप 59, 49, 05, 02मार्क चापमैन का. अर्शदीप बो. सिराज 12, 12, 02, 00ग्लेन फिलिप्स का. भुवनेश्वर बो. सिराज 54, 33, 05, 03डेरिल मिशेल का. पंत बो. अर्शदीप 10, 05, 02, 00जेम्स नीशाम का. पंत बो. सिराज 00, 03, 00, 00मिशेल सेंटनर का. चहल बो. सिराज 01, 03, 00, 00एडम मिल्ने रन आउट 00, 01, 00, 00ईश सोढ़ी बो. अर्शदीप 00, 01, 00, 00टिम साउथी बो. हर्षल 06, 05, 01, 00लाकी फर्ग्यूसन नाबाद 05, 03, 00, 00 अतिरिक्त : (लेबा-5, वा-4, नोबा-1) 10कुल : 19.4 ओवर में 160 रन पर सभी आउट विकेट पतन : 1-9 (एलेन, 1.3), 2-44 (चापमैन, 5.2), 3-130 (फिलिप्स, 15.5), 4-146 (कान्वे, 16.4), 5-147 (नीशाम, 17.1), 6-149 (सेंटनर, 17.5), 7-149 (डेरिल, 18.1), 8-149 (सोढ़ी, 18.2), 9-149 (मिल्ने, 18.3) गेंदबाजी भुवनेश्वर कुमार 4-0-35-0अर्शदीप सिह 4-0-37-4मोहम्मद सिराज 4-0-17-4दीपक हुड्डा 1-0-3-0युजवेंद्रा सिह चहल 3-0-35-0हर्षल पटेल 3.4-0-28-1


भारत : 75/4 (9 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

-इशान किशन का. चापमैन बो. मिल्ने 10, 11, 01, 01रिषभ पंत का. सोढ़ी बो. साउथी 11, 05, 02, 00सूर्यकुमार यादव का. फिलिप्स बो. सोढ़ी 13, 10, 01, 01श्रेयस अय्यर का. नीशाम बो. साउथी 00, 01, 00, 00हार्दिक पांड्या नाबाद 30, 18, 03, 01दीपक हुड्डा नाबाद 09, 09, 00, 00अतिरिक्त : (वा-2) 02कुल : 9 ओवर में चार विकेट पर 75 रन विकेट पतन : 1-13 (इशान, 1.6), 2-21 (पंत, 2.4), 3-21 (श्रेयस, 2.5), 4-60 (सूर्यकुमार, 6.3)गेंदबाजी टिम साउथी 3-0-27-2एडम मिल्ने 2-0-23-1लाकी फर्ग्यूसन 1-0-8-0ईश सोढ़ी 2-0-12-1मिशेल सेंटनर 1-0-5-0

#INDvNZ | Third T20I between India & New Zealand ends in a tie (DLS); India wins the three match series 1-0

— ANI (@ANI) November 22, 2022

IND vs NZ 3rd T20: प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: 1 फिन एलन, 2 डेवोन कॉनवे (wk), 3 मार्क चैपमैन, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 डेरिल मिशेल, 6 जेम्स नीशम, 7 मिशेल सेंटनर, 8 एडम मिल्ने, 9 ईश सोढ़ी, 10, टिम साउदी (कप्तान), 11 लॉकी फर्ग्यूसन

भारत: 1 इशान किशन, 2 ऋषभ पंत (wk), 3 सूर्यकुमार यादव, 4 श्रेयस अय्यर, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 भुवनेश्वर कुमार, 8 हर्षल पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 मोहम्मद सिराज, 11 युजवेंद्र चहल

IND vs NZ 3rd T20: Napier Weather Forecast

सीरीज का तीसरा टी-20 मैच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला जा रहा है। इससे पहले न्यूजीलैंड में मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा। न्यूजीलैंड के बाकी शहरों की तुलना में नेपियर अपेक्षाकृत गर्म है, और रात में बारिश की आशंका 19% है। मतलब मैच के दौरान बारिश नहीं होगी। हालांकि बादल छाए रहेंगे।

IND vs NZ 3rd T20: McLean Park Pitch Report

मैकलीन पार्क की पिच को न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी पिच में से एक माना जाता है। यहां अब तक केवल 5 टी-20 मैच खेले गए हैं और उच्च औसत स्कोर से साफ है कि यह बल्लेबाजों के लिए कितनी अनुकूल है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है। मैदान बड़ा है। गेंदबाज के लिए यही एक उम्मीद है।

naidunia_image