• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ Indore Match: शतक के बाद भी उखड़े-उखड़े नजर आए रोहित शर्मा

Ind vs NZ Indore Match: तीन साल में पहले वनडे शतक लगाने की बात से ब्राडकास्टर से नाराज नजर आए भारतीय कप्तान।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 25 Jan 2023 03:33:37 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Jan 2023 03:42:34 AM (IST)
Ind vs NZ Indore Match: शतक के बाद भी उखड़े-उखड़े नजर आए रोहित शर्मा

Ind vs NZ Indore Match: समीर देशपांडे, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 30वां शतक जड़ने और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 3-0 से जीत के बावजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाने की ब्राडकास्टर की बात से नाराज दिखाई दिए। उनकी यह नाराजगी मैच के बाद हुई पत्रकार वार्ता में सभी के सामने उजागर हो गई।

तीन साल में खेले केवल 12 वनडे

तीन साल में शतक के बारे में जब एक पत्रकार ने पूछा तो उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में कहा- पिछले तीन सालों में मैं केवल 12 वनडे खेला हूं। तीन साल बहुत ज्यादा दिखाई देता है... लेकिन इसमें केवल 12 या 13 वनडे खेले हैं। जब पत्रकार ने कह कि उन्होंने इसका अध्ययन नहीं किया है, यह तो स्क्रीन पर दिखाया गया था, तो रोहित ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह ब्राडकास्ट किया गया है...लेकिन ब्राडकास्टर को चाहिए कि वह सही तस्वीर पेश करे। इस दौरान हमारा ध्यान पूरे टी-20 क्रिकेट पर था और हम ज्यादा टी-20 मैच खेल रहे थे। तो कभी-कभी हमें भी इस ओर ध्यान देना चाहिए.. ब्राडकास्टर्स को भी दूसरी चीज दिखाना चाहिए।


सीरीज जीतने से बढ़ा आत्मविश्वास

ऐसे ही आईसीसी रैंकिंग के बारे में भी जब सवाल पूछा गया तो वह बोले- हम इस रैंकिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। यह रैंकिंग मेरी समझ के बाहर है। मैंने देखा था इस सीरीज से पहले हम रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे, पर कैसे यह नहीं पता। हम विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। अब जितने भी मैच खेलने हैं हम उसी को ध्यान में रखते हुए कर रहे हैं। यह मैच और सीरीज जीतने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। भारत में होने से हमारे सामने कई चुनौतियां हैं, टीम संयोजन को लेकर भी संभावनाएं हैं। हमारा ध्यान पूरी तरह उसी पर है।

40 शतकों पर नजर के बारे में बोले

30वें शतक के साथ वनडे में सर्वाधिक शतकों के मामले में संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचने के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी इस बारे में नहीं सोचा था। 30 शतकों का प्लान नहीं किया था। नंबर पर ध्यान नहीं देता। यह सही है कि देखने पर नंबर अच्छे लगते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी नंबर के लिए खेलता है। यदि नंबरों के लिए खेलते तो काफी कुछ कर सकते थे। हमने सभी को यही कहा है कि नंबरों की चिंता मत करो टीम की रणनीति ज्यादा महत्वपूर्ण है। पिछले पांच मैचों में हमने 350 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। आप यह बिना रणनीति के नहीं कर सकते। हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी निर्भिक होकर क्रिकेट खेले और नंबरों की ओर ध्यान न दें।

परिपक्व खिलाड़ी हैं शुभमन

पिछले चार मैचों में एक दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़ने के वाले शुभमन गिल के बारे में रोहित शर्मा ने कहा कि जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं थी। वह अपना खेल जानते हैं। आप किसी बल्लेबाज से यही चाहते हैं कि वह लंबी पारी खेले और विकेट बचाकर चले। वह ऐसा कर रहे हैं। यह आप उससे समझ सकते हैं कि उन्होंने दोहरा शतक लगाया था और उसके बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 34 रन था। यह उनकी परिपक्वता दिखाता है। हालांकि मैं उनके साथ ज्यादा नहीं खेला हूं। मैं पहली बार उनके साथ पहली बार ब्रिस्बेन टेस्ट में खेला था। टेस्ट में वह अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन अभी वह जिस तरह से वनडे में खेल रहे हैं वह देखना अच्छा है।

युवा तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक के बारे में उन्होंने कहा कि सिराज समय के साथ परिपक्व हो रहे हैं। मैच दर मैच उनके प्रदर्शन में निखार आ रहा है। पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन में बहुत सुधार आया है। उमरान में बहुत प्रतिभा हैं। अभी उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला है। हमें उन्हें लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहिए।

बुमराह की फिटनेस पर नजर

अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर भारतीय कप्तान रोहित ने कहा कि बुमराह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल सकेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह अगले दो टेस्ट में खेल सकें। हम लगातार एनसीए और फिजियो के संपर्क में हैं। लेकिन हम उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर सकते। हम जानते हैं कि पीठ की चोट कितनी गंभीर हो सकती है। शार्दुल ठाकुर के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे लिए अहम मौके पर विकेट लेते आए हैं। चाहे वह वनडे हो या टी-20 उन्होंने हमारे लिए बड़ी साझेदारियां तोड़ी हैं। वह हमारी रणनीति में अहम स्थान रखते हैं।