• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK T20WC LIVE: भारत-पाक महामुकाबले से पहले कॉमेडियन मोमिन साकिब ने फैन्स को हंसाया, देखिए वीडियो

IND vs PAK T20WC LIVE: कप्तान रोहित शर्मा ने अंतिम 11 खिलाड़ियों को लेकर अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। ऋषभ पंत के लिए कोई स्थान नहीं होगा। मोहम्मद शमी...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 23 Oct 2022 08:10:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Oct 2022 11:22:37 AM (IST)
IND vs PAK T20WC LIVE: भारत-पाक महामुकाबले से पहले कॉमेडियन मोमिन साकिब ने फैन्स को हंसाया, देखिए वीडियो
Pakistan Cricket Fan momin saqib

IND vs PAK T20WC LIVE: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जिसका इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी करते हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मैच के लिए टीम इंडिया तैयार है। दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स मेलबर्न पहुंच चुके हैं। अच्छी खबर यह भी है कि मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई गई थी, लेकिन कल से मेलबर्न में मौसम साफ है। वहीं पाकिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेट फैन मोमिन शाकिब का एक वीडियो सामने आया है। मेलबर्न पहुंचने पर मीडिया ने मोमिन को घेर लिया था। इस दौरान मोमिन ने अपने अंदाज में दिल की बात कही। देखिए वीडियो

#WATCH | Pakistani comedian Momin Saqib’s hilarious interview ahead of India, Pakistan clash in ICC World T20, in Melbourne, Australia pic.twitter.com/szszOrtjWX

— ANI (@ANI) October 23, 2022

पाकिस्तान के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकते हैं कप्तान रोहित


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्मअप मैच में रोहित शर्मा की टीम अपनी तैयारियों की झांकी दिखा चुका है। भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर ताजा खबर यह है कि कप्तान रोहित शर्मा ने अंतिम 11 खिलाड़ियों को लेकर अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस मैच में ऋषभ पंत के लिए कोई स्थान नहीं होगा। वहीं मोहम्मद शमी और हर्ष पटेल में किसी एक को ही मौका मिलेगा। यहां पढ़िए IND vs PAK T20WC मुकाबले से जुड़ी बड़ी बातें

लगभग तय है कि पूरी तरह फिट होने के बाद भी पंत को टीम में जगह नहीं मिलेगी। कप्तान रोहित शर्मा विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को अंतिम एकादश में शामिल करना पसंद करेंगे। अन्य बड़ी बात अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार के बाद तीसरे सीमर की स्थिति होगी। जसप्रीत बुमराह की जगह लेने वाली टीम में अंतिम समय में शामिल मोहम्मद शमी और हरफनमौला हर्षल पटेल के बीच टॉस होगा। जहां हर्षल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आधिकारिक अभ्यास मैच में ओवरों का पूरा कोटा फेंका, वहीं शमी ने सिर्फ एक ओवर फेंका, हालांकि उन्होंने इसमें तीन विकेट लिए थे।

चोट से वापसी के बाद से हर्षल पटेल फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया एकादश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। WA-XI के खिलाफ भारत की हार वाले मैच में उन प्रदर्शन 2/27 रहा था।

India vs Pakistan T20 World Cup 2022 Super 12 Predicted 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंध, मोहम्मद शमी/हर्शल पटेल

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, शान मसूद, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी

Team India's preps are in full swing for the #GreatestRivalry! 💪

#BelieveInBlue & catch all the behind-the-scene action on #FollowTheBlues & cheer for 🇮🇳 in-

ICC Men's #T20WorldCup 2022 | #INDvPAK: Oct 23, 12:30 PM | Star Sports Network & Disney+Hotstar pic.twitter.com/8UO2rBoE0O

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 22, 2022