• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA, 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत की 7 विकेट से जीत, श्रेयस अय्यर ने जमाया नाबाद शतक

दूसरे वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में जीत के हीरो रहे श्रेयर अय्यर, जिन्होंने नाबाद शतक...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 09 Oct 2022 02:51:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Oct 2022 09:21:29 PM (IST)
IND vs SA, 2nd ODI: दूसरे वनडे में भारत की 7 विकेट से जीत, श्रेयस अय्यर ने जमाया नाबाद शतक

India vs South Africa, 2nd ODI: रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने बेहतरीन तरीके से रन चेज़ करते हुए ज़बर्दस्त जीत हासिल की। इसी के साथ सीरीज़ भी 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है। शुरुआती झटके लगने के बाद श्रेयस और ईशान किशन की साझेदारी ने भारत को दबाव से उबारा और फिर जीत की राह बनाई। श्रेयस अय्यर ने 111 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाये। ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों में 93 रन बनाये। भले बी वो शतक के चूूके, लेकिन टीम के जीत की राह आसान कर दी।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका तीसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा, जो 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। भारत को दूसरी सफलता शाहबाज अहमद ने दिलाई, जिन्होंने जानेमन मलान को 25 रन के निजी स्कोर पर lbw आउट कर दिया। इस तरह उनको इंटरनेशनल लेवल पर पहला विकेट मिला। रीजा हेंड्रिक्स के 74 और मारक्रम के 79 रनों की साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाये। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 38 रन देकर 3 विकेट लिए।


टीम में बदलाव

इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शिखर ने कहा कि मैं टॉस जीतता तो पहले गेंदबाज़ी चुनता। भारतीय टीम ने दो जबकि साउथ अफ़्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। शाहबाज़ अहमद को डेब्यू कैप सौंपा गया है।

भारत: प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज़ अहमद, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आवेश ख़ान

साउथ अफ़्रीका: प्लेइंग XI

यानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), कगिसो रबाडा, अनरिख़ नॉर्खिये, ब्योन फोर्टिन