• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। डेविड मिलर के शानदार शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच जीत नहीं पाई। ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 02 Oct 2022 06:56:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Oct 2022 11:29:25 PM (IST)
IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

India vs South Africa, 2nd T20 Match: गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारत ने 16 रनों से जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका के सामने 20 ओवरों में 238 रनों का लक्ष्य था, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज 221 रन ही बना सके। मिलर 47 गेंदों में 106 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि क्विंटन डीकॉक ने 48 गेंदों में 69 रन बनाया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकटों के नुकसान पर 20 ओवरों में 237 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया।

रोहित शर्मा और के एल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में पारी की शुरुआत की और बिना विकेट खोए 95 रन बना दिये। रोहित शर्मा 37 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केएल राहुल ने सिर्फ 28 गेंदों में 57 रन बनाये। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और 28 गेंदों में 49 रन बनाये। लेकिन मैच को एकतरफ बना दिया सूर्यकुमार यादव ने। सूर्य कुमार ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 22 गेंदों में 62 रन बनाये। आखिर ओवरों में दिनेश कार्तिक ने भी 7 गेंदों में 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 237 तक पहुंचाया।


आज भारतीय टीम के पास पहली बार घरेलू टी20 सीरीज़ में साउथ अफ़्रीका को हराने का मौक़ा है। हालांकि, इस सीरीज़ का आख़िरी मुक़ाबला चार अक्तूबर को इंदौर में खेला जाना है लेकिन भारतीय टीम चाहेगी कि इंदौर जाने से पहले ही सीरीज़ पर कब्जा जमा लिया जाए। साउथ अफ़्रीका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है, शम्सी की जगह एनगिडी आज का मुक़ाबला खेलेंगे। जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत : प्लेइंग XI

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आर अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ़्रीका : प्लेइंग XI

क्विंटन डिकॉक, तेम्बा बवूमा (कप्तान), राइली रूसो, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, अनरिख़ नॉर्ख़िए, लुंगिसानी एनगिडी