
India vs South Africa, 3rd T20I Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा और अंतिम टी-20 मैच मंगलवार, चार अक्टूबर को खेला जाएगा। होलकर स्टेडियम में पिछली बार सात जनवरी, 2020 को भारत बनाम श्रीलंका का मैच खेला गया था। अब ढाई साल से ज्यादा समय के बाद इंदौर और आसपास के क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में मैच देखने का मौका मिलेगा। लोगों के उत्साह का आलम ये है कि 5,000 से अधिक क्षमता वाले होलकर स्टेडियम की सारी टिकटें मात्र 15 मिनट की ऑनलाइन बुकिंग में ही खत्म हो गईं।
टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है।अब रोहित शर्मा के पास मौका है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप कर नया रिकॉर्ड कायम करे। सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया ने उपकप्तान केएल राहुल को तीसरे टी20 मैच से आराम देने का एलान किया है। वहीं विराट कोहली भी उलब्ध नहीं होंगे। विराट कोहली मुंबई रवाना हो गये हैं। केएल राहुल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आ सकते हैं।
कब शुरु होगा मैच
भारतीय समयानुसार शाम सात बजे टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुरू होगा।
कहां देखें मैच
स्टार स्पोर्ट्स के एचडी चैनल्स पर हिंदी और अंग्रेजी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला प्रसारित होगा।
फोन पर कैसे देखें मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला डिज्नी हॉटस्टार एप के माध्यम से देखा जा सकता है।