
IND vs SA Indore T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा। इस महीने के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप से पहले यह आखिरी बार होगा जब टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। इस तरह कप्तान रोहित शर्मा के पास यह आखिरी मौका होगा जब वे प्लेइंग XI को परख सकते हैं। टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में रिजर्व खिलाड़ियों को आजमाने का भी मौका है। इंदौर की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है और यहां भई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
भारत: रोहित शर्मा (c), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (wk), ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), रस्सी वैन डेर डूसन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी