यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs SA: मोहम्मद सिराज ने बल्लेबाज को आउट करने के लिए मारा थ्रो, दांव पड़ा उल्टा, देखिए वीडियो
IND vs SA: सिराज ने डेड बॉल के लिए ऑन-फील्ड अंपायरों के साथ बहस की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कारण यह भारतीय तेज गेंदबाज की ओर से जानबूझकर फेंका गया थ...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 10 Oct 2022 01:16:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Oct 2022 01:16:02 PM (IST)

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला गया। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में मात्र 38 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए। हालांकि मैच के दौरान मोहम्मद सिराज को एक बार अजीब स्थिति का सामना भी करना पड़ा।
दरअसल, 48वें ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। तब नॉन स्ट्राइकर एंड पर डेविड मिलर को रन आउट करने का आसान मौका था, लेकिन सिराज ने बहुत दूर थ्रो मारा। बल्लेबाज तो आउट नहीं हुआ, उल्टा टीम को ओवर थ्रो के रूप में 4 रन चुकाने पड़े। इसके बाद सिराज ने डेड बॉल के लिए ऑन-फील्ड अंपायरों के साथ बहस की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कारण यह भारतीय तेज गेंदबाज की ओर से जानबूझकर फेंका गया थ्रो था, जिसके अफ्रीकी टीम को चार रन मिले।
IND vs SA: तीसरा वनडे दिल्ली में
सिराज ने 50वें ओवर में शानदार वापसी की और केशव महाराज को केवल तीन रन पर आउट कर दिया। इस तरह यह मैच सिराज से लिए अच्छा रहा। वह पहले एकदिवसीय मैच में कोई विकेट नहीं ले सके थे और महंगे भी साबित हुए थे, लेकिन रांची में प्रभावशाली स्पैल के साथ अपनी योग्यता साबित की। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मंगलवार (11 अक्टूबर) को दिल्ली में खेला जाएगा। बता दें, यह सीरीज शिखर धवन की कप्तानी में खेली जा रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया गई है जहां इस महीने के आखिरी में टी-20 विश्व कप खेला जाना है।