
IND vs SA ODI Series: दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बारी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। इंदौर में अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 के बाद दीपक की पीठ में अकड़न आ गई थी। इस कारण वह लखनऊ में पहले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। BCCI ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।
वॉशिंगटन सुंदर को मिली जगह
दीपक चाहर अब नेशनल क्रिकेट अकादमी जाएंगी। वहां मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो मैचों के लिए वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। वहीं अंतिम मैच 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा।
सुंदर का इंटरनेशनल करियर
वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए चार टेस्ट, चार वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में सुंदर ने 66.25 की औसत से 265 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक जड़े चुके हैं। वहीं वनडे में 28.50 की औसत से 57 और टी20 में 6.71 के औसत से 47 रन बन बनाए हैं। वॉशिंगटन ने टी20 इंटरनेशनल में 25 और वनडे में 5 विकेट चटकाए हैं।
