• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND Vs SA: दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनानेवाले खिलाड़ी बने सूर्यकुमार यादव, बनाये कई रिकॉर्ड

सूर्यकुमार एक साल में टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा और औसत 40 से ज्...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 02 Oct 2022 09:23:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Oct 2022 09:23:29 PM (IST)
IND Vs SA: दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनानेवाले खिलाड़ी बने सूर्यकुमार यादव, बनाये कई रिकॉर्ड

IND Vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जमाया। इस अर्धशतक की बदौलत सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भारत की ओर से टी-20 मैचों में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनानेवाले खिलाड़ी बन गये हैं। इसके साथ ही विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। वे तीसरे सबसे कम पारियों (31) में यहां तक पहुंचने वाले भारतीय हैं। सिर्फ रोहित (29) और विराट (30) उनसे आगे हैं।

मैच में बनाये कई रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव टी-20 में सबसे कम गेंदों में 1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 573 गेंदें ही खेलीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (604 गेंद) के नाम दर्ज था। उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान हासिल की।


सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 18 गेंदों में यह कारनामा अंजाम दिया। इससे पहले केएल राहुल ने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। वैसे, सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

इस साल बनाये कई रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इतना ही नहीं सूर्यकुमार एक साल में टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। सूर्यकुमार एक साल में 700 रन पूरे करने वाले भी पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा और औसत 40 से ज्यादा रहा है।

सूर्य ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के जमाने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (42 छक्के 2021) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्तिल (41 छक्के 2021) को पीछे छोड़ दिया। इस साल सूर्य अब तक 50 छक्के मार चुके हैं।