• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, चोट की वजह से बुमराह बाहर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरी है। हालांकि सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म में ना होना, एक बड़ी चिंता का सबब बन सकता है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 28 Sep 2022 05:09:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Sep 2022 06:46:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IND vs SA: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, चोट की वजह से बुमराह बाहर

IND vs SA, 1st T20 Match: आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्ऑमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ा हुआ है। वहीं आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) को देखते हुए ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। दोनों टीमें इस सीरीज के बहाने अपनी कमियों और ताकत का आकलन करेंगी और दूसरी टीमों को हराने की रणनीति पर काम करेंगी। चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

GAME DAY 💪🏻💪🏻

All set for the first T20I in Thiruvananthapuram#TeamIndia | #INDvSA pic.twitter.com/DAb2lks2Ry

— BCCI (@BCCI) September 28, 2022

मैच से संबंधित जरुरी जानकारियां

मैच का समय - यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा।

पिच रिपोर्ट - यहां पिच सपाट है और बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। शाम के वक्त ओस की भूमिका भी काफी अहम रहेगी, इसलिए टॉस जीतना फायदेमंद होगा।


मौसम - बुधवार को तिरुवनंतपुरम का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में बादल हो सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कहां देखें लाइव मैच - स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देख सकते हैं। साथ ही डिज्नी+हॉटस्टार एप पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

भारत: संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल.

दक्षिण अफ्रीका: संभावित प्लेइंग XI

टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेन्ड्रिक्स, रीली रोसो, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी, एनरिक नॉर्टजे, कगीसो रबाडा और लुंगी नगिदी.

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।