• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND VS SL 1st ODI: भारत ने श्रीलंका को दी 67 रनों से मात, विराट और शानका ने जमाये शतक

IND VS SL: वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने गुवाहाटी मैच में श्रीलंका को करारी शिकस्त देते हुए 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 10 Jan 2023 09:25:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Jan 2023 09:25:05 PM (IST)
IND VS SL 1st ODI: भारत ने श्रीलंका को दी 67 रनों से मात, विराट और शानका ने जमाये शतक

IND VS SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीत लिया है। गुवाहाटी में खेले जा रहा डे-नाइट मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाये। जवाब में श्रीलंका की टीम 8 विकेट खोकर 306 रन ही बना सकी। इस मैच में भारत ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग सभी क्षेत्रों में श्रीलंका को काफी पीछे छोड़ दिया। वैसे टीम की जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने, जिन्होंने अपना 45वां वनडे शतक पूरा किया। उनके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी आतिशी पारी खेली। इनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से श्रीलंका के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य था। इसके बाद गेंदबाजों का काम आसान हो गया और दबाव की वजह से श्रीलंकाई बल्लेबाज एक के बाद एक कर पैवेलियन लौटते चले गये। श्रीलंका की ओर से पथुम निशंका ने 72 रन बनाये। लेकिन कप्तान दशुन शानका ने सबसे शानदार पारी खेली और नाबाद शतक जमाया। भारत की ओर से उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत वनडे सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है।

भारतीय पारी

टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की और रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। टीम इंडिया का पहला विकेट 143 रन से स्कोर पर गिरा, जब शुभमन गिल 70 रन के निजी स्कोर पर शनाका की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने 60 गेंद पर 11 चौकों की मदद से ये रन बनाए। रोहित शर्मा ने भी खुलकर बल्लेबाजी की और 83 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जमाए। इस मैच में विराट कोहली पूरे रंग में दिखे और 80 गेंदों में अपना 45वां वनडे शतक पूरा किया। विराट कोहली ने 87 गेंदों में 113 रन बनाये, जिनमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल है। टीम इंडिया के दूसरे बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर ने 28 रनों और केएल राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर कसुन रजिता सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवरों में 88 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।


इंडिया : प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक।

श्रीलंका : प्लेइंग XI

कुसल मेंडिस (wk), पाथुम निसानका, अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।