• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND VS SL 2nd ODI: केएल राहुल की पारी ने दिलाई भारत को जीत, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा

IND VS SL, 2nd ODI: दूसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने टी-20 के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 12 Jan 2023 08:57:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Jan 2023 09:02:31 PM (IST)
IND VS SL 2nd ODI: केएल राहुल की पारी ने दिलाई भारत को जीत, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा

IND VS SL, 2nd ODI: कोलकाता के ईडन गार्डन में चल रहा भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 4 विकेट से जीत लिया है। भारत ने 43 ओवर में 6 विकेट से नुकसान पर जीत के जरुरी 216 रन बना लिए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 215 रन ही बना सकी। टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और पूरी टीम 39.4 ओवर में 215 के स्कोर पर ढेर हो गई। नुवानिडू फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 50 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में 2-0 से आगे हो चुकी है और ये सीरीज अपने नाम कर चुकी है।

भारतीय पारी

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही थी। 5 ओवर मेंटीम ने 33 रन बना लिए थे। लेकिन इसी ओवर में रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा। अगले ओवर में शुभमन गिल भी आउट हो गए। पहले मैच में शतक लगानेवाले कोहली सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने पारी संभाली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हार्दिक पांडया 53 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जमाया और 64 रनों पर नाबाद रहे।


टीम में बदलाव

टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है। युजवेंद्र चहल के स्थान पर कुलदीप यादव को मौका मिला। गुवाहाटी वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे थी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।

प्लेइंग XI

भारत:

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, उमरान मलिक

श्रीलंका: प्लेइंग XI

पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (wk), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललाज, चमिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका