• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND VS SL 2nd ODI: श्रीलंका ने भारत को दिया 216 रनों का लक्ष्य, पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम

IND VS SL 2nd ODI at Eden Gardens: टीम इंडिया की बल्लेबाजी जबरदस्त लय में है। कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में वापस आ गए हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 12 Jan 2023 11:30:53 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Jan 2023 04:38:46 PM (IST)
IND VS SL 2nd ODI: श्रीलंका ने भारत को दिया 216 रनों का लक्ष्य, पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम
IND VS SL 2nd ODI at Eden Gardens

IND VS SL 2nd ODI at Eden Gardens: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है। युजवेंद्र चहल के स्थान पर कुलदीप यादव को मौका मिला है। गुवाहाटी वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। यहां जीत के साथ ही टीम इंडिया की नजर सीरीज पर है।

IND VS SL 2nd ODI at Eden Gardens: LIVE Score

श्रीलंका: 21.3 ओवर में 119/4

श्रीलंका को पहला झटका उस सम लगा जब मोहम्मद सिराज ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को 20 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

naidunia_image

बल्लेबाजी बनी टीम इंडिया की ताकत

टीम इंडिया की बल्लेबाजी जबरदस्त लय में है। कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में वापस आ गए हैं। पहले वनडे में उन्होंने 67 गेंदों में 83 रन की पारी खेली, इस दौरान 9 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल ने 60 गेंदों में 70 रन बनाए जिसमें 11 चौके शामिल थे। लेकिन भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली रहे, जिन्होंने 87 गेंदों पर 113 रन बनाए जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल था।


रोहित शर्मा से इस मैच में खास उम्मीद होगी, क्योंकि आखिरी बार कोलकाता में भारत और श्रीलंका का सामना 9 साल पहले हुआ था। उस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड 264 रन बनाए थे। तब टीम इंडिया ने कुल 404 रन बनाए थे और 153 रनों से मैच जीता था।

IND vs SL 2nd ODI: playing XI

भारत: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, उमरान मलिक

श्रीलंका: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (wk), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललाज, चमिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

IND vs SL 2nd ODI weather and pitch report

पिच गुवाहाटी की सतह के समान व्यवहार कर सकती है, जहां पहला मैच खेला गया था। यहां अब तक 29 एकदिवसीय मैच खेले गए हैं और औसत स्कोर 257 रन रहा है। ओस इस खेल में एक निर्णायक भूमिका निभा सकती है। इसलिए, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा रन बनाना आसान होगा। कोलकाता में आज दोपहर में धूप खिली रहने से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तापमान धीरे-धीरे घटकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।