• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL LIVE 3rd ODI: भारत ने दिया 391 रनों का विशाल लक्ष्य, विराट कोहली ने बनाये 166 रन

IND vs SL LIVE 3rd ODI:टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 15 Jan 2023 10:09:12 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jan 2023 05:35:05 PM (IST)
IND vs SL LIVE 3rd ODI: भारत ने दिया 391 रनों का विशाल लक्ष्य, विराट कोहली ने बनाये 166 रन
IND vs SL LIVE 3rd ODI

IND vs SL LIVE 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट खोए 95 रन बनाये। टीम इंडिया का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा का गिरा। रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। रोहित ने 49 गेंद में 42 रन बनाए। दूसरी ओर शुभमन गिल ने शानदार शतक जमाया और टीम का स्कोर 226 तक पहुंचाया। दूसरी ओर विराट अपने पूरे रंग में दिखे और नाबाद 166 रन बनाये।

नीचे देखिए ताजा स्कोर

IND vs SL LIVE 3rd ODI: Latest Score

भारत: 50 ओवर 390/5 रन (विराट कोहली 166 रन, अक्षर पटेल 2 रन)

पहले दो वनडे जीतकर रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप पर होगी, वहीं श्रीलंका ये मुकाबला जीतकर लाज बचाने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक को आराम दिया गया है जबकि वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है।


India vs Sri Lanka 3rd ODI Pitch Report

तिरुवनंतपुरम का ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है, वहीं गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। पिछले साल इसी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें दोनों टीमों के गेंदबाजों का पूरा दबदबा था।

naidunia_image

यहां केवल एक ODI हुआ है। यह मुकाबला 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। वेस्टइंडीज केवल 104 रनों पर आउट होने के बाद मैच हार गया था। शुरू में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, फिर स्पिनरों को फायदा मिलता है।

naidunia_image

India vs Sri Lanka 3rd ODI: Weather Forecast

तिरुवनंतपुरम का तापमान दिन में अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और रात में 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की आशंका सिर्फ 2% है। दिन में आर्द्रता 64% और रात में 79% तक बढ़ जाएगी। हवाएं 5-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम की ओर चलेंगी।

naidunia_image

naidunia_image