• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL 3rd T20: भारत ने श्रीलंका को 91 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर जमाया कब्जा

IND vs SL 3rd T20: भारत ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ भारत एक भी घरेलू टी20 सीरीज़ नहीं गंवाया और ये सिलसिला बरकरार है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sat, 07 Jan 2023 06:42:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jan 2023 10:35:47 PM (IST)
IND vs SL 3rd T20: भारत ने श्रीलंका को 91 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज पर जमाया कब्जा

India vs Sri Lanka 3rd T20I: राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांडया ने टॉस जीत कर के पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवरों में सिर्फ 137 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवरों में ही तीन विकेट लिए। उनके अलावा हार्दिक, उमरान और युजवेन्द्र ने 2-2 विकेट झटके।

Arshdeep Singh picks up the final wicket of the innings as #TeamIndia win by 91 runs and clinch the series 2-1.

This is also India's 25th bilateral series win against Sri Lanka in India.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/AT7UyqA6hf

— BCCI (@BCCI) January 7, 2023

भारतीय पारी


वैसे, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ईशान किशन पहले की ओवर में पैवेलियन लौट गये। लेकिन राहुल त्रिपाठी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों में 35 रन ठोक दिये। दूसरी तरफ शुभमन गिल ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए एक छोर संभाल रखा और 46 रन बनाये। लेकिन इस पारी के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने विस्फोटक अंदाज में सिर्फ 51 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाये। इसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। उनका साथ दिया अक्षर पटेल ने, जो हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा के सस्ते में आउट होने के बाद उतरे और नाबाद 21 रन बनाये। भारत, श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक भी घरेलू टी20 सीरीज़ नहीं हारा है। पिछले 11 घरेलू टी20 सीरीज़ में भारत के नाम जीत दर्ज है, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। भारत इस रिकॉर्ड को राजकोट में और बेहतर कर लिया है।

भारत: प्लेइंग XI

इशान किशन (कीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल

श्रीलंका: प्लेइंग XI

पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (कीपर), धनंजय डीसिल्वा, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, दासुन शानका (कप्तान), वनिंदू हसरंगा, चमीका करुणारत्ना, महीश थीक्षना, कासुन राजिता, दिलशान मदुशंका